Latest Updates
-
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व
सास मेरा महंगा मेकअप लगाकर घूमती है... बहू ने तंग आकर पति से मांगा तलाक
Mother-In-Law-Daughter-in-law News: सास-बहू के झगड़ों की खबरें तो आपने सुनी ही होंगी, लेकिन आगरा में एक अनोखा विवाद सामने आया है। एक सास-बहू का झगड़ा सिर्फ इतनी सी बात पर बढ़ गया कि सास ने बहू का मेकअप का सामान इस्तेमाल कर लिया।
बहू को जब ये बात नागवार गुजरी तो उसने पति से इस बात की शिकायत कर दी। जिसके बाद इतनी बढ़ी कि तंग आकर बहू ने पति से तलाक ही मांग लिया। अब ये केस सुनकर हर कोई हैरान है।

ये है मामला
महिला दो महीने से अपने मायके में रह रही है। मामला परिवार परामर्श केंद्र में आया था। काउंसलर ने दोनों पक्षों की सुलह कराने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बन सकी। अब बहू तलाक लेने पर अड़ी है।
आगरा के परिवार परामर्श केंद्र पर ये मामला आया है। जिसमें परिवार टूटने का कारण महज यह है कि बहू के मेकअप का सामान सास ने उपयोग करती थी। इस कारण आए दिन विवाद होता था। इस मामले का सुनकर परिवार परामर्श केंद्र की टीम भी हैरान रह गई कि इतनी छोटी छोटी बात पर भी लोग तलाक लेने के लिए अड़े हैं। ऐसे में दोनों पक्षों को के बीच समझाईश करवाने की कोशिश भी की गई।
आगरा के मलपुरा थाना क्षेत्र की रहने वाली दो सगी बहनों की शादी 8 महीने पूर्व फतेहाबाद के दो सगे भाईयों के साथ हुई थी। छोटा जूता कारीगर है वहीं दूसरा टाइल्स लगाने का काम करता है। परिवार परामर्श केंद्र पर आईं दोनों सगी बहनों ने बताया कि उनके पति शराबी हैं। रोजाना रात को नशे की हालात में आते हैं। रोक-टोक करने पर मारने पीटने लगते हैं। सास दोनों से कुछ भी नहीं कहती हैं। उल्टा उन्हीं को फटकारती है। उन्हें सबसे जयादा शिकायत इस बात से है कि उनकी सास उनकी मेकअप किट से मंहगे क्रीम, पाउडर निकाल कर इस्तेमाल करती हैं।
क्रीम-पाउडर की वजह से घर में कलह
महिलाओं ने आरोप लगाया है कि उनकी सास मेकअप किट से उनका मेकअप का सामान इस्तेमाल कर लेती हैं। जब उन्होंने सास को ऐसा करने से रोका तो उन्हीं ने विवाद विवाद शुरू कर दिया। बात बढ़ी तो उसके पति और सास ने दोनों बहनों को पीटा। अब इस मामले के काउंसलर बताया कि दोनों पक्षों में सुलह कराने का प्रयास किया, लेकिन सहमति नहीं बनी है। दोनों पक्षों को अगली तारीख पर बुलाया गया है।



Click it and Unblock the Notifications