Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Pulwama Martyrs Quotes in Hindi: पुलवामा हमले की 6 वीं बरसी पर इन देशभक्ति शायरियों से शहीदों को करें नमन
Pulwama Attack 6th Anniversary: 14 फरवरी 2019 को पुलवामा, जम्मू-कश्मीर में भारत ने एक भीषण आतंकी हमला देखा, जिसने पूरे देश को झकझोर दिया। एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटकों से भरी एसयूवी को सीआरपीएफ के काफिले से टकरा दिया, जिसमें 40 जवान शहीद हो गए। यह काफिला 2,500 से अधिक जवानों को लेकर छुट्टी से लौट रहा था। इस कायराना हमले ने देशभर में आक्रोश और गम का माहौल बना दिया। पुलवामा अटैक को भारत के इतिहास में एक काले दिन के रूप में याद किया जाता है, जिसने राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर भी गहरी चिंता पैदा कर दी थी।
आइए उन वीर सैनिकों को नमन करें जिन्होंने देश के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। उनकी शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता। यहां कुछ प्रेरणादायक कोट्स हैं, जो इन बहादुर जवानों को हमारी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे।

पुलवामा शहीद दिवस पर शायरी (Pulwama Attack Status Shayari in Hindi)
1. सर झुके बस उस शहादत में जो
सर झुके बस उस शहादत में जो शहीद हुए हमारी हिफाजत में !
जय हिन्द जय हिन्द की सेना !
2. आतंक के सामने, हम एक साथ खड़े हैं और ऐसे भयानक कृत्यों के खिलाफ लड़ने के लिए प्रतिबद्ध हैं, पुलवामा हमें हमेशा आतंक के खिलाफ मजबूत रहने की याद दिलाता रहेगा। '
भारत के वीर जवानों को श्रद्धांजलि
3. पुलवामा हमारे इतिहास का एक दुखद हिस्सा है, जो हमें हमारे बहादुर सैनिकों के बलिदान की याद दिलाता है, हम उनकी बहादुरी को हमेशा याद रखेंगे।
पुलवामा के शहीदों को शत-शत नमन
4. भिगोकर खून में वर्दी, कहानी दे गए अपनी
मोहब्बत मुल्क की सच्ची निशानी दे गए अपनी,
मनाते रह गए वैलेंटाइन डे यहां हम तुम,
वहां कश्मीर में सैनिक जवानी दे गए अपनी.
पुलवामा के शहीदों को शत-शत नमन!
5. कभी जो काम आ जाए तो उसे हमसे उम्मीद-ए-मद्द ख़ास होती है, फौजी ही हैं जिन्हें जान देकर भी कभी हमसे न कोई आस होती है।
पुलवामा के शहीदों को नमन, भारत माता की जय!
6. लिख रहा हूँ अंजाम जिसका, कल आगाज़ आएगा मेरे लहू का हर एक कतरा इंकलाब लाएगा,
मैं रहूं न रहूं, मेरे मरने के बाद भी,
वतन पर मरने वालों का सैलाब आएगा।
पुलवामा के शहीदों को शत-शत नमन!
7. लोग गुलाब देकर
मोहब्बत जताते हैं,
और हमारे सैनिक अपनी
जान देकर देश का
कर्ज अदा करते हैं।
नमन एवं श्रद्धांजलि
8. पुलवामा की बरसी पर, हम उन नायकों का सम्मान करते हैं जिन्होंने अपनी जान दे दी।
उनका बलिदान हमें आतंक रहित भविष्य बनाने के लिए प्रेरित करता है।
जय हिन्द जय भारत
9. जो भारत मां के लिए,
शहीद हुए उन्हें मेरा सलाम है
अपने खूंन से जिस जमीं को,
सींचा उन वीरों को सलाम है
पुलवामा के शहीदों को शत-शत नमन
10. प्रेम दिवस कैसे मनाता, जब चारो तरफ गम के बादल छाए थे,
नमन हैं मेरा उन शहीदों को, जो तिरंगा ओढ कर आए थे।
जय हिन्द जय हिन्द की सेना !



Click it and Unblock the Notifications
