Latest Updates
-
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर -
Rudrabhishek Vidhi: घर पर शिव जी का रुद्राभिषेक कैसे करें? जानें सरल पूजा विधि, सामग्री, मंत्र और जरूरी नियम -
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर करें ये 5 सरल उपाय, कालसर्प दोष से मिलेगी राहत -
Nag Panchami 2026 Wishes: नाग देवता की कृपा बरसे...नाग पंचमी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
Exclusive: ऐक्टर विकी कौशल से जानिए उनके लिए फूड, फैशन, ट्रेवल के मायने
बेस्ट एक्टर (फिल्म उरी) के लिए नेश्नल आवर्ड 2019 के विजेता विकी कौशल परिचय के मोहताज़ नहीं हैं। एक खास इंटरव्यू में उन्होंने खुद से जुड़े कई राज अपने फैंस के लिए साझा किया हैं।
घूमना मतलब दायरे तोड़ना
विकी को घूमना बहुत पसंद है। उनकी ट्रैवल डायरी थोड़ी अलग है। इस बारे में विकी कहते हैं, मैं मन से घूमता हूं। पंजाब पुत्तर हूं, सो घूमना और खाना बहुत पसंद है। जब मैं अभिनेता नहीं था, तब मैं बहुत घूमता था। मेरा मानना है घूमने से ही इंसान में परिपक्वता आती है। हमेशा घूमने का मतलब नहीं है कि लगेज और कार, रेल, बस...। कभी-कभी मन से भी घूमना चाहिए, जिसमें मस्तिष्क के दायरे और पंगु मान्यताओं के दायरों को तोड़ना चाहिए।

मुझे छोटे शहरों से लेकर विदेश में घूमना बहुत पसंद है। मैं तो मन से भी घूमता हूं। दुबई मुझे बहुत पसंद है। घूमते-घूमते बहुत कुछ मिला है। कुछ यादें, कुछ सीख, कुछ सबक। यह सब चीज़े आपको किताबों में लिखी नहीं मिलतीं। यह सब सीखाता है यात्रा वाला अनुभव।
यात्रा के दौरान मुझे कुछ अनमोल मिला और मैंने खरीद लिया। दो साल पहले मैंने मां को डायमंड ईयरिंग्स उनके जन्मदिन पर दिए। मुझे रोड ट्रिप बहुत पसंद है। कहीं पर हों सरपट सड़कें, कहीं प्रकृति का नज़ारा, कहीं उबड़खाबड़ रास्ते। यहीं बहुत-सी बातों से रूबरू होते हैं।
मैं चाहता हूं कि फिल्म जब वी मेट की गीत को रोड ट्रिप पर लेकर जाउं। दुबई मेरा पसंदीदा देश है। यहां सबसे यादगार लम्हा बीता मेरे साथ। मैं दोहा इंटरनैशल हवाई अड्डे पर था वहां मुसाफिरों की भीड़ में से एक ने पहचाना और मुझे कमली (फिल्म संजू में मेरा किरदार का नाम) पुकारा था।

फूडी हैं विकी
विकी कौशल से जब पूछा गया कि खाने में वो चूजी हैं या ईटिंग हैबिट्स में पूरे पंजाबी हैं? इस बारे में विकी कौशल ने बताया कि उन्हें खाना बहुत ज्यादा पसंद है, खाता भी हूं, पर एक्टिंग प्रोजेक्ट्स के अनुसार।
बकौल विकी, 'मुझे आलू पराठे और गुड़ वाली लस्सी बहुत पसंद है। फिल्म सेट का खाना मुझे पसंद नहीं है। वहां सोडे वाला खाना मिलता है, ताकि जल्दी सबका पेट भर जाए। वहां हम ज़ोमैटो से खाना ऑडर करते हैं।
स्कूल में खाने वाले दिन याद करते हुए विकी कहते हैं, 'स्कूल में ठंडी मैगी वाला लंच बॉक्स मेरा पसंदीदा था और आज भी पसंद है। मुझे खाने में मैक्सिकन फूड बहुत पसंद है।

फूड की बातें
ऐक्टर विकी कौशल से फूड की सुपरफास्ट सवाल पूछे गए, उन्होंने सुपरफास्ट तरीके से सबके जवाब दिए। उनके फूडी जवाब सुनकर मालूम चला पंजाबी पुत्तर, विकी फूडी हैं। विकी ने बताया कि चीट फूड में उन्हें आलू के पराठे और गुड वाली लस्सी, फास्ट फूड में स्मूदीस और ड्राई फ्रूट्स, पसंदीदा खाने में पिज्जा व गाजर का हलवा, बेस्ट खाने में मैक्सिन पसंद है। विकी ने बताया कि उन्हें जैपनीज फूड से सख्त नफरत है।
विकी की फैशन सेंस
जब फैशन की बात आती है, तो विकी को जींस पहनना पसंद हैं। वो फैशन से अपडेट रहते हैं हमेशा। विकी को फैशनेबल दिखना पसंद है। इसके लिए बॉडी को स्ट्रांग रखते हैं। उनका फिटनेस मंत्रा है वर्कआउट करना और डायट में प्रोटीन लेना। विकी को जींस पहनन पसंद है, लेकिन जो आदमी टाइट जींस पहनते हैं उन्हें यह फैशन सबसे बेहूदा लगता है।



Click it and Unblock the Notifications