Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
एकदम अलग हैं बॉलीवुड के इन सेलेब्स के आशियानों के नाम, बहुत खास है इन नामों के मतलब
घर सिर्फ किसी भी इंसान के लिए रहने की जगह ही नहीं है। बल्कि यह वह जगह है, जहां पर आकर व्यक्ति को मन से सुकून मिलता है। दुनिया में आप चाहे कहीं भी चले जाएं, लेकिन घर लौटने के बाद जिस शांति का अहसास आपको होता है, वह अलग ही होती है। शायद यही कारण है कि हर व्यक्ति अपने घर को एक बेहद ही अलग तरह से बनाना व सजाना चाहता है। हालांकि, जब बात बॉलीवुड सेलिब्रिटी की होती है, तो मामला और भी अलग व खास हो जाता है।

मशहूर सेलिब्रिटीज के पास पैसे की कोई कमी नहीं होती है और इसलिए वे अपने घर को बनाते समय किसी तरह की कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। अपने घर के इंटीरियर से आउटडोर तक, वह हर छोटी-छोटी बात पर ध्यान देते हैं। इतना ही नहीं, उनके घरों के नाम भी बेहद खास होते हैं। यहां तक कि फैन्स तो सिर्फ उनका घर बाहर से देखने के लिए बेताब रहते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के घरों के नाम और उनके मतलब के बारे में बता रहे हैं-
शाहरुख खान- मन्नत
मुंबई में शाहरुख खान का बंग्ला एक लैंडमार्क है। इसे शाहरुख ने 2001 में खरीदा था, जिसे अब मन्नत कहा जाता है। जब शाहरुख ने अपने सपनों के घर को खरीदा, तो उन्होंने इसका नाम जन्नत रखने का सोचा था, लेकिन जैसे ही उन्होंने वह जगह खरीदी, उनकी सारी इच्छाएं पूरी होने लगीं। इसलिए इसका नाम मन्नत रखा गया। इस पूरे घर को उनकी पत्नी गौरी द्वारा डिजाइन और सजाया गया है। मन्नत जो वर्षों की सोर्सिंग और दुनिया भर की यात्रा का परिणाम है। मन्नत में 5 बेडरूम, कई लिविंग रूम, लाइब्रेरी, जिम और बहुत कुछ है।
अमिताभ बच्चन- जलसा और प्रतीक्षा
अमिताभ बच्चन के दो मुंबई में दो बंगले हैं- जलसा और प्रतीक्षा। पहले बॉलीवुड के महानायक अपने परिवार के साथ प्रतीक्षा में रहते थे। बाद में उन्होंने प्रतीक्षा के पास एक बंगला खरीदा और उसका नाम जलसा रखा। उनका पुराना घर आज भी बिग बी के दिल के बेहद करीब है। जहां तक उनके बंगले प्रतीक्षा की बात है, तो उन्होंने इस बंगले का नाम अपने पति की कविता की एक लाइन के नाम पर रखा था।
अजय देवगन - शिव शक्ति
अजय देवगन भी मुंबई में एक आलीशान बंगले में अपने परिवार के साथ रहते हैं, जिसका नामक है शिव शक्ति। दरअसल, अजय देवगन भगवान शिव के बहुत बड़े भक्त हैं और यह बात उनके जीवन से जुड़ी हर चीज में नजर आती है। फिर चाहे बात उनके टैटू की हो या फिर घर की। उन्होंने भगवान शिव के नाम पर ही इस बंगले का नाम शिव शक्ति रखा है। यहां तक कि उन्होंने भगवान शिव का टैटू भी बनवा रखा है।
शत्रुघ्न सिन्हा- रामायण
शत्रुघ्न सिन्हा अपनी पत्नी पूनम सिन्हा, बेटी सोनाक्षी सिन्हा और बेटों लव और कुश के साथ जिस बंगले में रहते हैं, उसका नाम रामायण है। इस नाम को सलेक्ट करने के पीछे भी एक खास वजह है। दरअसल, एक इंटरव्यू में सोनाक्षी ने इस बात का खुलासा किया था। सोनाक्षी के अनुसार, उनके पिता के तीन और भाई हैं जिनके नाम राम, भरत और लक्ष्मण हैं। सोनाक्षी के भाइयों का नाम भी लव और कुश है। उनके अनुसार, उनकी मां और वह परिवार मंं एकमात्र सदस्य हैं जिनके नाम रामायण के पात्रों से मेल नहीं खाते हैं।
ऋषि कपूर-कृष्णाराज
ऋषि कपूर भले ही आज इस दुनिया में नहीं है। लेकिन उनकी पत्नी और फैमिली मुंबई में जिस घर में रहती है, उसका नाम कृष्णाराज है। यह बात हर किसी को पता है कि इस घर का नाम उनके माता-पिता राज कपूर और कृष्णा कपूर के नाम पर कृष्णाराज रखा गया है। उनका यह घर मुंबई के पाली हिल में है।



Click it and Unblock the Notifications
