Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
बॉलीवुड के सबसे अमीर एक्टर बने शाहरुख खान, जानें इंडिया का अमीर बिजनेसमैन कौन?
Bollywood Celebrities Richest List: बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान सिर्फ पर्दे पर ही नहीं बल्कि दौलत और शोहरत की दुनिया में भी बादशाह साबित हुए हैं। हाल ही में आई हुरुन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, शाहरुख खान को बॉलीवुड का सबसे अमीर एक्टर घोषित किया गया है। उनकी नेटवर्थ देखकर हर कोई दंग रह जाएगा। फिल्मों की कमाई, विज्ञापनों से मिलने वाली मोटी फीस और क्रिकेट टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से होने वाली आय ने उन्हें दुनिया के टॉप एक्टरों में जगह दिला दी है। लेकिन जब बात आती है इंडिया के सबसे अमीर इंसान की, तो यह खिताब एक बिजनेस टायकून के पास जाता है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी कई सालों से लगातार देश के सबसे अमीर शख्स बने हुए हैं।
उनकी नेटवर्थ अरबों डॉलर में है और वे एशिया के भी सबसे रईस बिजनेसमैन माने जाते हैं। यानि एक ओर जहां शाहरुख खान अपनी एक्टिंग और ब्रांड वैल्यू से दौलत कमा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर मुकेश अंबानी अपने बिजनेस साम्राज्य से इंडिया ही नहीं बल्कि दुनिया की टॉप अमीर लिस्ट में शामिल हैं। आइए जानते हैं कि शाहरुख खान की कुल नेटवर्थ कितनी है और मुकेश अंबानी के बाद दूसरे नंबर पर कौन आता है।
बॉलीवुड के सबसे अमीर एक्टर बने किंग खान
बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान न सिर्फ एक्टिंग की दुनिया में आगे हैं बल्कि अमीरी में भी उनका कोई तोड़ नहीं है। जी हां, हुरुन इंडिया रिच लिस्ट में शाहरुख खान सबसे अमीर एक्टर बन गए हैं। उनकी कुल नेटवर्थ 12,490 करोड़ रुपये आंकी गई है जिससे वो इस रिच लिस्ट में शामिल हो गए हैं। बता दें कि शाहरुख खान पहली बार इस लिस्ट में शामिल हुए हैं।

शाहरुख खान के बाद लिस्ट में किसका नाम
शाहरुख खान की बात तो हो गई है अब उनके बाद इस लिस्ट में अगला नाम जूही चावला का आता है जो बॉलीवुड की सबसे अमीर एक्ट्रेस बन गई हैं। वो नाइट राइडर्स टीम की मालकिन हैं और उनकी कुल संपत्ति 7,790 करोड़ रुपये आंकी गई है। तीसरे नंबर पर ऋतिक रोशन आते हैं जिनकी कुल संपत्ति 2,160 करोड़ रुपये बताई गई है। ऋतिक की कमाई का सबसे बड़ा सोर्स उनकी लाइफस्टाइल ब्रांड एचआरएक्स है।
मुकेश अंबानी भारत के नंबर वन अमीर तो दूसरे नंबर पर कौन?
बॉलीवुड के अमीरों की बात हो गई है अब बात कर लेते हैं भारत के सबसे अमीर बिजनेसमैन की जिसमें मुकेश अंबानी का नाम सबसे ऊपर है। दूसरे नंबर पर गौतम अडानी का नाम आता है। दोनों ही इंडिया के जाने माने बिजनेस टायकून हैं जिनके कोने-कोने में बिजनेस फैले हुए हैं।



Click it and Unblock the Notifications
