Latest Updates
-
थायराइड की दवा कब और कैसे लें? डॉक्टर से जानें सही समय और तरीका -
Ayurveda Day 2026: कब और कैसे हुई आयुर्वेद दिवस की शुरुआत? जानें इस साल की थीम, महत्व और इतिहास -
रानी मुखर्जी की मां और प्लेबैक सिंगर कृष्णा मुखर्जी का निधन, 75 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में भूलकर भी न करें ये 6 काम, वरना नाराज हो सकते हैं पितर -
Fact Check: चेहरे पर 'गोल्ड ऑयल' लगाने से मिलेगी जवां-ग्लोइंग स्किन? जानें वायरल दावे का सच -
लड्डू-मोदक नहीं, यहां बप्पा को लगता है बबल टी का भोग! गणपति पूजा का अनोखा अंदाज हुआ वायरल -
Parivartini Ekadashi Vrat Katha: परिवर्तिनी एकादशी पर जरूर पढ़ें राजा बलि की कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Parivartini Ekadashi 2026 Wishes: हरि की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को भेजें परिवर्तिनी एकादशी की शुभकामनाएं -
अब 1000 से 2000 रूपये में किराए पर मिलेगा गरबा पार्टनर, वारयल पोस्ट ने सोशल मीडिया पर मचाया बवाल -
World Alzheimer's Day 2026: भूलने की आदत कहीं अल्जाइमर का शुरुआती संकेत तो नहीं, जानें इसके लक्षण और इलाज
Manoj Kumar Net Worth: भारत कुमार के नाम से मशहूर एक्टर मनोज कुमार का निधन, पीछे छोड़ गए इतनी करोड़ संपत्ति
Manoj Kumar Net Worth : बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मनोज कुमार, जिन्हें प्यार से 'भारत कुमार' कहा जाता था, अब हमारे बीच नहीं रहे। 87 साल की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। 70 के दशक में देशभक्ति से प्रेरित अपनी फिल्मों के जरिए उन्होंने दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बना ली। जहां बाकी कलाकार हास्य या एक्शन फिल्मों से अपनी पहचान बना रहे थे, वहीं मनोज कुमार ने देशभक्ति को सिनेमा के माध्यम से जीवंत किया।
उनकी फिल्मों ने न सिर्फ मनोरंजन किया बल्कि लोगों को देशप्रेम का असल अर्थ भी समझाया। 'उपकार', 'पूरब और पश्चिम', 'रोटी कपड़ा और मकान' जैसी फिल्मों ने उन्हें 'भारत कुमार' की उपाधि दिलाई। मनोज कुमार का फिल्मी करियर भले ही ग्लैमर और कमाई के लिहाज से अन्य सुपरस्टार्स जैसा न रहा हो, लेकिन उन्होंने दर्शकों के दिल जीते और सिनेमा को एक नई दिशा दी।

कितनी है मनोज कुमार की नेटवर्थ?
दिवंगत अभिनेता की नेटवर्थ को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है, लेकिन सेलिब्रिटी नेटवर्थ वेबसाइट के अनुसार, मनोज कुमार की अनुमानित संपत्ति करीब 20 मिलियन डॉलर (लगभग 170 करोड़ रुपये) थी। पाकिस्तान के एबटाबाद में जन्मे हरिकृष्ण गिरि गोस्वामी ने फिल्म इंडस्ट्री में 'मनोज कुमार' नाम से पहचान बनाई, और 'भारत कुमार' बनकर लोगों के दिलों पर राज किया।
मनोज कुमार की प्रमुख फिल्में
मनोज कुमार ने 60 के दशक में बॉलीवुड में कदम रखा और 70 व 80 के दशक में अपने करियर का स्वर्णिम दौर देखा। उनकी लोकप्रिय फिल्मों में 'हरियाली और रास्ता', 'वो कौन थी?', 'हिमालय की गोद में', 'दो बदन', 'पत्थर के सनम', 'नील कमल' और 'क्रांति' शामिल हैं। उनकी फिल्में आज भी देशभक्ति और सामाजिक सरोकारों की मिसाल मानी जाती हैं।
मनोज कुमार की सादगी, अभिनय और देशभक्ति की भावना हमेशा याद रखी जाएगी।



Click it and Unblock the Notifications
