Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
बॉक्सिंग, फिल्में और पॉलिटिक्स... करोड़ों रुपयों के जमीन-जायदाद के मालिक विजेंदर सिंह की हैं इतनी नेटवर्थ
Vijender Singh Networth : लोकसभा चुनाव 2024 से पहले ओलिंपिक मेडल विजेता बॉक्सर विजेंदर सिंह कांग्रेस को छोड़ बीजेपी में शामिल हो गए हैं।
2019 के विजेंदर सिंह ने लोकसभा चुनाव में दक्षिणी दिल्ली सीट सेबीजेपी के रमेश बिधूड़ी के सामने चुनाव लड़ा था। जिसमें उनको हार का सामना करना पड़ा था।
विजेंदर सिंह जाट समुदाय से आते हैं और जाट समुदाय का बड़ा चेहरा हैं। बीजेपी ज्वॉइन करने वाले विजेंदर सिंह की गिनती अमीर और रसूखदारों नेताओं में होगी। विजेंदर सिंह हरियाणा से लेकर दिल्ली तक में करोड़ों की जमीन के मालिक हैं। आइए जानते हैं उनकी नेटवर्थ हैं।

इतने करोड़ है नेटवर्थ
जानकारी के मुताबिक 2019 में चुनाव लड़ते हुए दाखिल किए हलफनामे के मुताबिक विजेंदर सिंह के पास 12 करोड़ 15 लाख 25 हजार रुपए की नेटवर्थ हैं। अलग-अलग बैक अकाउंट में विजेंदर के पास 38 लाख रुपए की कैश और उनकी पत्नी के पास 12 लाख रुपए से ज्यादा की जूलरी है।
करोड़ों की हैं जमीन-जायदाद
विजेंदर सिंह के नाम पर दिल्ली के महरौली और पत्नी के नाम पर गुड़गांव में नॉन एग्रीकल्चरल कृषि भूमि है जिसकी कीमत 5 करोड़ 70 लाख रुपए बताई जाती है। इसके अलावा गुरुग्राम में विजेंदर सिंह के नाम कमर्शियल बिल्डिंग और पत्नी के नाम दिल्ली में कमर्शियल बिल्डिंग हैं। दोनों की कीमत 2 करोड़ 75 लाख बताई जाती है। हरियाणा के भिवाड़ी इलाके में बॉक्सर का एक घर है जिसकी कीमत 75 लाख बताई जाती है।
विजेंदर सिंह के कमाई का जरिया
विजेंदर सिंह 2015 में प्रोफेशनल बॉक्सर बन गए थे। बॉक्सिंग उनकी आय का मुख्य जरिया है। इसके अलावा वो एडवरटाइजमेंट और ब्रांड एंडोर्समेंट करके भी कमाई करते हैं। बॉक्सिंग और एडवरटाइजमेंट के अलावा विजेंदर सिंह फगली और किसी का भाई किसी की जान जैसी कई मूवीज में भी नजर आ चुके हें। इसके अलावा वो रोडीज जैसे रियालिटी शो में भी नजर आ चुके हें।



Click it and Unblock the Notifications
