Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
इस लड़के ने साड़ी पहनकर किया 'टिप-टिप बरसा' गाने पर ऐसा डांस, अपने मूव्स से सावन में लगा दी आग.. वीडियो देखे
Ladke Ne Saree Main Kiya Dance: इन दिनों हर जगह झमाझम बारिश देखने को मिल रही है। सोशल मीडिया में भी लोग मानसून से जुड़े कई मजेदार वीडियो बनाकर पोस्ट कर रहे हैं। लेकिन इंस्टाग्राम में एक वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है, जिसे लोग एक नहीं दो नहीं बल्कि बार-बार देख रहे हैं।
इस वीडियो में एक लड़के ने 'टिप-टिप बरसा पानी...' गाने पर इतना जबरदस्त डांस किया है कि उसके कातिल मूव्स देखकर लोगों के मुंह खुल्ला रह गए हैं - वीडियो देखकर आप भी बोल उठेंगे कि भाई ने तो पानी में सचमुचआग लगा दी! दरअसल, इस वीडियो में लड़का रवीना की तरह साड़ी पहनकर ऐसे कमर मटका रहा है कि उसके स्टेप्स देखकर लड़कियां भी शर्मा जाएं।

वायरल क्लिप में देखा जा सकता है कि लड़का पीली साड़ी पहनकर 'मोहरा' (1994) फिल्म के सुपरहिट गाने पर डांस कर रहा है। बता दें, यह गाना रवीना टंडन और अक्षय कुमार पर फिल्माया गया था, जिसे उदित नारायण और अलका याग्निक ने गया है।
वीडियो में कौन है ये शख्स?
इंस्टाग्राम बायो के मुताबिक, वीडियो में साड़ी पहनकर डांस करने वाले शख्स का नाम नंद गोपाल है और वह फरीदाबाद के रहने वाले हैं। उन्होंने खुद को प्रोफेशन डांसर बताया है। और नंद गोपाल फैशन और मॉडलिंग का भी शौक रखते हैं। इंस्टाग्राम पर गोपाल को 1 लाख 98 हजार से अधिक यूजर्स फॉलो करते हैं। इस प्लेटफॉर्म पर आपको उनके तमाम वीडियोज मिलेंगे, जिनमें वह लड़कियों की ड्रेस पहनकर जबरदस्त डांस करते नजर आ रहे हैं। लोग गोपाल के इस यूनिक अंदाज को खूब पसंद करते हैं। हालांकि, कुछ यूजर्स उनका मजाक बनाने से भी नहीं चूंकते है। आप भी इस वीडियो को देखिए और बताइए आपकी क्या राय है?



Click it and Unblock the Notifications
