Latest Updates
-
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
World Nature Conservation Day 2026: क्यों मनाते हैं विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व
Word of the Year : ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी में शामिल हुआ ब्रेन रोट, जानिए इसका मतलब क्या है?
Word of the Year : 'ब्रेन रोट' (Brain Rot) 2024 का वर्ड ऑफ ईयर यानी साल का शब्द चुना गया है। इसे ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी में भी शामिल कर लिया गया है। वर्ड ऑफ ईयर की लिस्ट में ब्रेन रोट समेत 6 शब्द- डेम्योर, डायनेमिक प्राइसिंग, लोर, रोमैंटेसी और स्लॉप शामिल थे। ये सभी वर्ड उन सामाजिक बदलावों और रुझानों को दिखाते हैं जो 2024 में हुए। 2023 में ऑक्सफोर्ड ने रिज (Rizz) को वर्ड ऑफ द ईयर चुना था
2024 में इंटरनेट पर अलग-अलग प्लेटफॉर्म में इस शब्द की लोकप्रियता में 230% की वृद्धि देखने के बाद ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी प्रेस ने 'ब्रेन रोट को 'वर्ड ऑफ द ईयर' घोषित किया है। इसका इस्तेमाल डिजिटल कंटेंट की लत के तौर के अलावा हल्की बातें, सस्ता कंटेंट और क्वालिटी की कमी को भी इस शब्द से जोड़कर देखा जाता है।

ब्रेन रॉट शब्द का मतलब
"ब्रेन रॉट" असल में कोई तकनीकी शब्द नहीं है, बल्कि यह उस स्थिति को दर्शाता है जब कोई व्यक्ति अत्यधिक डिजिटल कंटेंट, सोशल मीडिया या अन्य एंटरटेनमेंट सामग्री में समय बिताने के कारण मानसिक क्षमता, ध्यान और सोचने की शक्ति में कमी महसूस करता है। इसे आमतौर पर डिजिटल या मानसिक थकान के रूप में भी देखा जा सकता है, जो व्यक्ति को मानसिक रूप से थका और अव्यवस्थित महसूस कराता है।
1854 में हुआ था इस शब्द का पहली बार इस्तेमाल
"ब्रेन रोट" शब्द का पहला इस्तेमाल 1854 में हेनरी डेविड थोरो ने अपनी पुस्तक वाल्डेन में किया था, यह इंटरनेट से बहुत पहले का समय का था।
Gen Z के बीच बना पॉपुलर
"ब्रेन रोट" शब्द TikTok और Twitter जैसे प्लेटफ़ॉर्म पर Gen Z और Gen Alpha के बीच खूब पॉपुलर हुआ है। आम तौर पर "ब्रेन रोट" कंटेंट उन वीडियो या सोशल मीडिया पोस्ट्स के संदर्भ इस्तेमाल किया जाता है, जो रिएलिटी से अलग होते हैं। ऐसे कंटेंट को देखकर लोग अजीब राय, बेतुके विचार और अजीब व्यवहार करने लगते हैं। वे वास्तविकता से दूर एक अलग ही दुनिया में खो जाते हैं। "ब्रेन रोट" का मतलब इंटरनेट के अधिक उपयोग से होने वाली मानसिक गिरावट से भी हो सकता है।
शॉर्ट लिस्ट हुए बाकी शब्दों का मतलब जानिए
डिम्युर (Demure) : इस शब्द का मतलब है शांत, शिष्ट और विनम्र व्यवहार, खासकर महिलाओं के लिए, जो अपने विनम्र और संकोची स्वभाव से सादगी और अपने मर्यादित व्यवहार के लिए जानी जाती हैं।
डायनेमिक प्राइसिंग (Dynamic Pricing) : डायनेमिक प्राइसिंग का मतलब है बाजार की बदलती स्थितियों के अनुसार किसी उत्पाद या सर्विस की मांग बढ़ने पर कीमत को बढ़ाना। यह शब्द स्वीडिश शब्द "डायनामिस्का प्रिस्बिल्डिंग" का अनुवाद है। इसे स्वीडिश अर्थशास्त्री गुन्नार मिर्डल ने गढ़ा, लेकिन एरिक लिंडाहल के अनुवाद से यह शब्द1929 में अंग्रेजी में आया।
लॉर (Lore) : इस शब्द का मतलब है परंपरागत ज्ञान, कहानियां, या मान्यताएं जो किसी विशेष विषय, संस्कृति, या समुदाय से संबंधित होती हैं। यह मौखिक या लिखित रूप से पीढ़ी दर पीढ़ी दी जाती है।
रोमांटेंसी (Romantasy): यह शब्द "रोमांस" और "फैंटेसी" से मिलकर बना है। जो फैंटेसी साहित्य की सब कैटेगरी है। इस तरह के साहित्य में रोमांटिक रिश्तों और जादुई, काल्पनिक दुनिया की कहानियों का कॉम्बिनेशन देखने को मिलता है। 2008 में जर्मनी के रैंडम हाउस ने एक अंग्रेजी रोमांटिक फैंटेसी उपन्यास के अनुवाद में इसका पहली बार इस्तेमाल किया था।
स्लोप (Slop) : इसका मतलब ऐसे आर्ट है जो एआई की उपज है, वो राइटिंग, आर्ट या कंटेट से जुडी होता है जिनका कोई प्रमाण नहीं होता है।



Click it and Unblock the Notifications