Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
फुटबॉल खिलाड़ी पेले ‘कोलन ट्यूमर’ से लड़ रहे जंग, अस्पताल में कराया गया भर्ती

ब्राजील के दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी पेले कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जंग लड़ रहे हैं। इस बीच अब उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस बात की जानकारी उनकी बेटी, केली नैसिमेंटो ने एक सोशल मीडिया पर एक पोस्ट अपडेट करते हुए दी है। जिसमें उन्होने जानकारी देते हुए बताया कि फिलहाल पेले के स्वास्थ्य के संबंध में कोई आश्चर्य या आपात स्थिति नहीं है।
पेले की बेटी केली नैसिमेंटो ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा,- "मेरे पिता के स्वास्थ्य के बारे में आज मीडिया में बहुत सी बातें हो रही हैं, औऱ लोग उन्हें लेकर अपनी चिंता जता रहे हैं। वह अस्पताल में अपना इलाज करवा रहे हैं। कोई आपात स्थिति या डरने की बात नहीं है। मैं नए साल में वहां रहूंगी और कुछ तस्वीरें पोस्ट करने का वादा करती हूं।"
ESPN ब्रासिल ने बताया कि पेले को सामान्य सूजन के साथ अल्बर्ट आइंस्टीन अस्पताल में एडमिट कराया गया है। जहां वो कई परीक्षणों से गुजर रहे हैं। साल 2021 के सितंबर में पेले के कोलन से ट्यूमर हटा दिया गया था और तब से वे नियमित रूप से अपना इलाज करवाने के लिए अस्पताल आते-जाते रहते हैं।
ब्राज़ीलियाई खिलाड़ी को फ़ुटबॉल पिच पर सबसे अच्छे खिलाड़ियों में से एक माना जाता है। 1958 के विश्व कप में 17 साल की उम्र में उन्होंने वैश्विक परिदृश्य पर धमाका करके दिखाया। जिससे ब्राजील को इस खेल में अपनी पहली सफलता मिली।
उन्होंने 1958, 1962 और 1970 में तीन विश्व कप के खिताब ब्राजील के नाम करने में मदद की। ब्राजील के लिए 92 मैचों में 77 गोल किए। डिएगो माराडोना के साथ उनकी प्रतिद्वंद्विता की चर्चा सालों बाद भी हुई जब दोनों ने फुटबॉल खेलना बंद कर दिया था। दोनों ही खिलाड़ी अपने समय में सबसे बेहतरीन खिलाड़ी थे। आज भी फुटबॉल जैसे खेल में इन दोनों खिलाड़ियों का नाम सबसे ऊपर आता है।



Click it and Unblock the Notifications