Latest Updates
-
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
World Nature Conservation Day 2026: क्यों मनाते हैं विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व
Bridal Entry Ideas: अपनी शादी में ब्राइ्डल एंट्री चाहती है यादगार, धमाकेदार अंदाज में लें एंट्री
अपनी शादी को लेकर लड़का और लड़की दोनों ही काफी एक्साइटेड रहते हैं, और अपने हर एक लम्हे को खूबसूरत और यादगार बनाना चाहते हैं। खासकर लड़कियां अपनी ब्राइडल एंट्री को लेकर कई काफी कंफ्यूज रहती हैं।
लड़कियों को अपनी शादी में सबकुछ परफेक्ट चाहिए होता है। शादी तय होने के साथ लड़कियां अपने हर एक फंक्शन को लेकर अलग-अलग प्लनिंग शुरू कर देती हैं। जिसमें सबसे खास उनकी ब्राइड के रूप में एंट्री लेना है। ऐसे में अगर आप भी अपनी या अपनी बहन और फ्रेंड की ब्राइडल एंट्री को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो हम आपके लिए कुछ आइडियाज लेकर आए हैं, जो आपकी एंट्री को यूनिक के साथ यादगार बना सकते हैं।

ब्राइडल एंट्री के लिए यूनिक आइडिया
1. विंटेज कार
अगर आपके शादी के बैंक्वेट हॉल में बहुत ज्यादा स्पेस है तो आप अपनी एंट्री को यूनिक और रॉयल लुक देने के लिए विंटेज कार में एंट्री ले सकती हैं। ऐसा कहा जाता है कि विंटेज कार रॉयल शादियों की निशानी है। इतना ही नहीं दूल्हन की एंट्री की वीडियो और तस्वीरें भी काफी कूल लगती हैं।
2. नाव वाली एंट्री
अगर आप डेस्टिनेशन वेडिंग करने के बारे में सोच रही हैं, तो कोई ऐसा प्लेस चुने जहां बड़ा सा स्विमिंग पूल हो। ताकि आप ब्राइडल एंट्री को यूनिक बनाने के लिए एक बोट में सवाल होकर अपने दूल्हे तक पहुंचे। आप बोट को फूलों और अन्य चीजों से डेकोरेट करवा सकती हैं जो आपकी पार्टी की थीम और ड्रेस के साथ खूबसूरत लगे।
3. कलरफूल स्मोक में एंट्री
आप अपने चेहरे को एक लंबे चौड़े दुपट्टे से ढक कर स्मोक वाली एंट्री ले सकती हैं। नॉर्मल स्मोक में एंट्री लेना काफी आम हो गया है, लेकिन आप चाहे तो अपनी इस एंट्री को यूनिक बनाने के लिए कलरफूल स्मोक का इस्तेमाल कर सकती हैं।
4. रॉयल बाइक पर एंट्री
आज के समय में ब्राइड्स शर्माती हुई नहीं बल्कि कूल अंदाज में एंट्री लेना पसंद करती हैं। अगर आप भी अपनी शादी में कूल ब्राइड बनाकर एंट्री लेना चाहती हैं तो रॉयल बाइक या फंकी स्कूटी पर भी एंट्री ले सकती हैं। इस तरह की एंट्री में सबकी नजरें आप पर ही टिक जाएंगी और आप बेहद खूबसूरत दिखेंगी।
5. क्यूट बच्चों के साथ इस पल को बनाएं यादगार
अक्सर ब्राइड्स अपनी बड़ी बहन या भाई के बच्चों के साथ सबसे ज्यादा नजदीक होती हैं। ऐसे में अपने स्पेशल डे पर एक ब्राइड लुक में उन नन्हे बच्चों के साथ अपने लाइफ पार्टनर के पास जाने से ज्यादा खूबसूरत आपके लिए क्या हो सकता है। अगर आप चाहे तो उनके हाथों में कोई प्यारा सा कोट्स लिखकर पकड़ा सकती हैं, या फिर अगर वो बहुत छोटे हैं तो उन्हे रिमोट कंट्रोल कार में बैठाकर अपने आगे चलवा सकती हैं।
6. फूलों की चादर
भारत में दुल्हन की एंट्री फूलों की चादर के नीचे बहुत ही कॉमन हो गया है। लेकिन फिर भी कई ब्राइड्स को इस तरह की एंट्री काफी अच्छी लगती हैं। लेकिन अगर आप चाहे तो अपनी इस फूलों की चादर के साथ एंट्री काफी एक्ट्रेक्टिव बना सकते हैं। आप अपने लहंगे के अनुसार चादर की फूलों का कलर और डिजाइन तैयार करवाएं।
7. पालकी में रानी की तरह लें एंट्री
आज के समय में पालकी का फैशन काफी पूराना हो चुका है। लेकिन फिर भी अगर आप अपनी ब्राइडल एंट्री को पालकी में लाना चाहती हैं तो फिर य़े भी एक यूनिक तरीका साबित हो सकता है। कई बार पुराने फैशन नए फैशन को फेल कर देते हैं। आप पालीक को खूबसूरत फूलों से सजाएं और पहले की तरह किसी रानी महारीनी के जैसे रॉयल एंट्री लें।
8. आतिशबाजी के साथ आगे बढ़ाए कदम
अपनी ब्राइडल एंट्री को यूनिक बनाने के लिए आप अपने हर कदम के साथ आसमान के काले अंधेरे को आतिशबाजी के साथ चमका सकते हैं। जगमगाती रोशनी के साथ अपनी नए जीवन में कदम रखने पर आपकी नई जिंदगी भी सवर जाएगी।



Click it and Unblock the Notifications