Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Shocking: तेलंगाना में मटन को लेकर बारातियों ने किया बवाल, दूल्हे ने शादी से किया इनकार
तेलंगाना में 2023 में रिलीज हुई मूवी 'बालागम' से मिलता जुलता मामला देखने को मिला है। जिसमें मटन में बोन मैरो (नल्ली) न होने पर बाराती खूब हंगामा मचाते हैं और शादी कैंसिल कर दी जाती है। तेलंगाना में भी बिल्कुल इस मूवी के तरह शादी कैंसिल करने का मामला सामने आया है।
जहां शादी में परोसे गए मटन में नल्ली नहीं होने के वजह से बारातियों को यह बात इतनी नागवार उन्होंने इस बात पर खूब हंगामा मचाया। बात इतनी आगे बढ़ गई कि दूल्हे के घरवालों ने शादी ही रद्द कर दी। आइए जानते हैं पूरा मामला-

यह का है मामला
दरअसल, निजामाबाद जिले की रहने वाली दुल्हन की शादी जगतियाल जिले में रहने वाले दूल्हे से तय की गई थी। दोनों की हाल ही में दुल्हन के घर पर सगाई हुई थी। दूल्हा और दुल्हन का परिवार पारंपरिक और भव्य तरीके से शादी करने पर सहमत हुआ, जिसके बाद दुल्हन के परिजनों ने शादी में दूल्हे के परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों के लिए नॉनवेज खाने की व्यवस्था की।
मटन को लेकर बवाल
सब कुछ ठीक चल रहा था कि अचानक मेहमानों ने बताया कि मटन में बोन मैरो नहीं परोसा गया है, जिस पर दुल्हन के परिजनों ने कहा कि उन्होंने मटन में बोन मैरो नहीं मिलाया है। बस इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच खूब झगड़ा हुआ और मामला पुलिस तक पहुंच गया।
पुलिस के समझाने पर भी नहीं माना दूल्हा
पुलिस ने दूल्हा पक्ष के लोगों को समझाने की बहुत कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने। उनका कहना था कि दुल्हन पक्ष ने मटन में बोन मैरो न परोसकर उनका अपमान किया है। हालांकि, दुल्हन पक्ष के लोगों ने कहा कि उन्हें पहले इस बारे में नहीं बताया गया था, जिसके कारण मटन में बोन मैरो नहीं परोसा गया। इस मामले के सामने आने के बाद लोग हैरान रह गए। पुलिस भी यह देखकर आश्चर्यचकित हो गई कि मटन को लेकर शादी कैंसिल कर दी गई।



Click it and Unblock the Notifications
