Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
राइफल-पिस्टल, 50 से ज्यादा स्कूल-कॉलेज, 11 साल से कुश्ती संघ के अध्यक्ष रहे बृजभूषण के पास कितना हैं पैसा?
brij bhushan sharan Net Worth: महिला पहलवानों से यौन शोषण मामले में कैसरगंज से बीजेपी सांसद और रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (WFI) के पूर्व चीफ बृजभूषण शरण सिंह पर आरोप तय हो गए हैं। अदालत ने भी माना है कि बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं। बता दें कि देश के लिए मेडल लाने वाले नामी पहलवान बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक, विनेश फोगाट समेत 30 से ज्यादा रेसलर्स ने बृजभूषण शरण सिंह पर यौन शोषण के आरोप लगाए थे।
वैसे इससे पहले भी बृजभूषण शरण का नाम पहले भी विवादों में रह चुका है। 6 बार लोकसभा सांसद रहे बृजभूषण करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। उनके पास 50 से ज्यादा स्कूल और कॉलेज हैं। पिछले 11 सालों से बृजभूषण कुश्ती संघ WFI के अध्यक्ष पद पर थे। आइए जानते हैं उनकी कुल नेटवर्थ और प्रोपर्टी-

10 करोड़ के आसपास हैं प्रोपर्टी
बृजभूषण शरण सिंह की कुल नेटवर्थ 10 करोड़ के आसपास हैं। हालांकि उनके ऊपर 6.15 करोड़ रुपयों की देनदारी भी हैं। उनके पास 9,89,05,402 करोड़ की चल-अचल संपत्ति है। बृजभूषण शरण सिंह को महंगे कार और हथियारों का शौक हैं।
50 से ज्यादा स्कूल और कॉलेज
बृजभूषण शरण सिंह 54 से अधिक कॉलेज, स्कूल और नर्सिंग कॉलेज चलाते हैं। इन संस्थानों में वो खुद को प्रबंधक और संचालक बताते हैं और या तो वे खुद वरना उनके परिवार का कोई सदस्य जुड़ा हुआ है। वे खुद होटल व्यवसाय से भी जुड़े हुए हैं।
कई हथियारों के हैं मालिक
बृजभूषण सिंह को हथियारों का भी काफी शौक हैं। उनके पास 5 हथियार भी है। उनके नाम पर 1 पिस्टल, 1 राइफल, 1 रैपिटर है। जबकि पत्नी के नाम पर 1 राइफल और 1 रैपिटर है।
कई करोड़ों रुपयों के जमीनों के हैं मालिक
उनके पास करीब 1 करोड़ की एग्रीकल्चर और 2 करोड़ रुपये का नॉन एग्रीकल्चर लैंड है। उनके नाम पर 25 लाख का कॉर्मिशियल बिल्डिंग है। इसके अलावा उके पास 50 ग्राम और उनकी पत्नी के पास 200 ग्राम सोना है।
लग्जरी कारों के शौकीन
बृज भूषण सिंह के पास कई लग्जरी कार हैं इनमें 8 लाख की एंडेवर, 8 लाख की महिंद्रा स्कॉर्पियो और पत्नी के नाम पर 18 लाख की टोयोटा और 20 लाख की फॉर्च्यूनर कार है। वह एक से अधिक प्राइवेट जेट और हेलीकॉप्टर के मालिक भी बताए जाते हैं।



Click it and Unblock the Notifications