Latest Updates
-
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम
पाक मूल के लोगों पर कमेंट करने वाली सुएला ब्रेवरमैन कौन है, जानें उनके बारें में
ब्रिटेन की गृह मंत्री सुएला ब्रेवरमैन के एक बयान के बाद दुनियाभर में काफी सनसनी फैली हुई है। इससे पहले भी उनके कई बयान सनसनी फैला चुके हैं। इस बार उन्होंने ब्रिटिश पाकिस्तानी मर्दों पर आरोप लगया है। उनका आरोप है कि ब्रिटिश पाकिस्तान मर्द ग्रूमिंग गिरोह के मेंबर हैं, जो जो कमजोर ब्रिटिश लड़कियों का रेप करते हैं, उनको नशा देते हैं। उनके इस बयान से पाकिस्तान समेत पूरी दुनिया सकते में हैं।

आइये जानते हैं कि सुएला ब्रेवरमैन कौन है?
सुएला ब्रेवरमैन ब्रिटिश पॉलिटिशियन है। सुएला साल 2020 से 2022 तक पूर्व पीएम बोरिस जॉनसन की सरकार में अटॉर्नी जनरल थीं वहीं अब ऋषि सुनक के नेतृत्व वाली सरकार में वो ब्रिटेन की गृह मंत्री हैं।
42 साल की ब्रेवरमैन एक रूढ़िवादी नेता व वकील हैं। साल 2015 में फेयरहम से यूके की संसद के लिए चुनी गई। इसके बाद साल 2020 से 2022 तक इंग्लैंड और वेल्स के लिए अटॉर्नी जनरल बनीं। ब्रेवरमैन ने ही यूरोपीय संघ छोड़ने के लिए अभियान चलाया था। इन्होंने एक्स पीएम थेरेसा मे के अंडर ब्रेक्सिट डिपार्टमेंट में जूनियर मंत्री रहीं।
सुएला ब्रेवरमैन भारत से कैसे जुड़ी हैं?
सुएला ब्रेवरमैन दो बेटियों की मां हैं। सुएला का जन्म 3 अप्रैल, 1980 को हुआ था। उनकी मां उमा मॉरीशस की हिंदू-तमिल परिवार से हैं वहीं पिता क्रिस्टी फर्नांडीस गोवा से हैं। ब्रेवरमैन की मां मॉरीशस से यूके चली गईं।
भारत के खिलाफ भी बोल चुकी हैं ब्रेवरमैन
साल 2022 के अक्टूबर में एक इंटरव्यू के दौरान,सुएला ब्रेवरमैन भारत के खिलाफ भी जहर बोला था। कहा कि उन्हें डर है कि भारत के साथ व्यापार समझौते से ब्रिटेन में प्रवास बढ़ेगा, जब भारतीय पहले से ही वीजा ओवरस्टेयर के सबसे बड़े ग्रुप का प्रतिनिधित्व करते हैं। कहा था कि इन्हें भारत के साथ एक खुली सीमा प्रवास नीति के बारे में चिंता है। लेकिन अपने बयान को इन्हें वापस लेना पड़ा और इसके बाद उन्होंने भारत के साथ दोस्ती के बारें में बात की।
ब्रिटिश पाकिस्तान मर्दों पर बयान के बाद सुएला ब्रेवरमैन की हो रही आलोचना
टोरी सांसद की आलोचना इस बयान के बाद हो रही है, उन पर नस्लीय तनाव भड़काने का आरोप लग रहा है। साथ ही रूढ़िवादिता को बनाने का आरोप भी लगाया जा रहा है। रिफ्यूजी चैरिटी पॉजिटिव एक्शन इन हाउसिंग (PAiH) की CEO रोबिना कुरैशी सहित कई लोगों ने निंदा की है।



Click it and Unblock the Notifications