Latest Updates
-
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट
बाप रे! BSF जवान ने तपती रेत पर 47 डिग्री टेम्परेचर पर सेंका पापड़, बीकानेर से वीडियो हुआ Viral
BSF jawan roasts papad in hot sand video goes viral : राजस्थान में इस समय लू चल रही है। भीषण गर्मी से रेतीले इलाकों में लोगों की हालत खराब है। बीकानेर में इस वक्त पारा 45 डिग्री सेल्सियस पार पहुंच चुका है। इस लू के दौरान बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) के एक जवान का वीडियो वायरल हो रहा है।
इस वीडियो में यह BSF का जवान तपती गर्म रेत में पापड़ सेंकते हुए नजर आ रहा है। यह रेत इतनी गर्म है कि पापड़ चंद सेंकड में सिक जाता है। इसके बाद सेना के जवान पापड़ को तोड़ते हुए भी नजर आ रहे है। इस पापड़ के जरिए BSF का जवान सरहद पर चलने वाली लू के थपेड़ों के बारे में बता रहा है।

पश्चिमी राजस्थान के सभी जिले इस वक्त चिलचिलाती गर्मी और लू की चपेट में हैं। बीकानेर समेत सरहदी इलाकों का तापमान 45 डिग्री पर पहुंच चुका है। वहीं पाकिस्तान से सटे राजस्थान के जैसलमेर जिले में दोपहर में तापमान 48 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। कई किलोमीटर फैले रेगिस्तान में शहरों की तुलना में तापमान ज्यादा है।
#BSF soldiers on the western border in Rajasthan's #Bikaner are seen roasting papads in the sand to show the extreme climatic conditions they face.
— Dr Honey choudhary (DOCTORS SQUAD ) (@Doctors__squad) May 22, 2024
Temp. 47* 😳
Salute to our soldiers 🫡
#heatwave pic.twitter.com/hjeNJ5BmAy
इन राज्यों में हैं रेड अलर्ट
मौसम विभाग ने राजस्थान, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, गुजरात और उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश में हीट वेव का रेड अलर्ट जारी किया। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश की निचली पहाड़ियों पर स्थित शहर भी भीषण गर्मी से झुलस रहे हैं। मौसम विभाग और स्वास्थ्य मंत्रालय ने कमजोर इम्यूनिटी और बीमार लोगों को घर से बाहर न निकलने की और एक्स्ट्रा केयर करने की सलाह दी है।
लू से बचने के उपाय
- लू लगने पर ठंडे पानी में भिगोया हुआ कपड़ा सिर पर रखें।
-भीगे कपड़े से शरीर का तापमान सामान्य करने के लिए बार-बार पोछते रहें।
- नारियल का पानी, आम का पन्ना, सतू का घोल पीएं।
- ओआरएस पिएं और ग्लूकोज का भी सेवन करें।
- ताजा दाल का पानी, चावल के माड़ में थोडा सा नमक मिलाकर पिएं। लू से बचाने के लिए बच्चों को जरुर पिलाएं।
- तबीयत बिगड़ने पर तुरंत नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराएं।



Click it and Unblock the Notifications
