Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
Budget 2025 : दुनिया में पहली बार किस देश ने पेश किया था बजट, जानें कहां से आया बजट शब्द?
Budget History : नरेंद्र मोदी सरकार का इस साल का केंद्रीय बजट 1 फरवरी को पेश होने वाला है। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण लोकसभा में सुबह 11 बजे बजट भाषण देंगी। बतौर वित्तमंत्री, यह उनका लगातार आठवां बजट भाषण होगा।
वित्त मंत्रालय यानी नॉर्थ ब्लॉक में बजट तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। हाल ही में वहां पारंपरिक 'हलवा सेरेमनी' आयोजित हुई, जिसके बाद बजट तैयार करने और छापने वाले मुख्य कर्मचारी नॉर्थ ब्लॉक में लॉक-इन हो गए हैं। संसद में बजट पेश होने तक वे घर नहीं जा सकेंगे और न ही अपने परिवार से संपर्क कर पाएंगे। उनकी सुरक्षा के लिए मोबाइल फोन भी जब्त कर लिए गए हैं, जिससे बजट की गोपनीयता बनी रहे। यहां हम बजट के इतिहास के बारे में विस्तार से जानने की कोशिश कर रहे हैं।

बजट शब्द की उत्पत्ति
बजट शब्द की जड़ें लैटिन भाषा के शब्द 'बुल्गा' में हैं, जिसका अर्थ थैला या पाउच होता है। फ्रांसीसी में इसे 'बुगेट' कहा गया, जबकि अंग्रेजी में यह 'बोगेट' बन गया। समय के साथ यह शब्द 'बजट' (Budget) में परिवर्तित हो गया। आज, दुनियाभर के अधिकांश देशों ने इसे अपने वित्तीय नियोजन के लिए अपना लिया है।
सबसे पहले किस देश में पेश हुआ बजट?
बजट पेश करने की परंपरा की शुरुआत इंग्लैंड से हुई। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, दुनिया का पहला बजट साल 1760 में इंग्लैंड में पेश किया गया था। इसके बाद, फ्रांस ने 1817 में और अमेरिका ने 1921 में अपने राष्ट्रीय बजट पेश करने की शुरुआत की। यही परंपरा आगे चलकर दुनियाभर के देशों में अपनाई गई, जिससे आर्थिक नीतियों और सरकारी खर्चों का सही नियोजन संभव हो सका।
भारत में पहली बार कब पेश हुआ बजट
भारत में बजट की शुरुआत ब्रिटिश काल में हुई थी। 1857 के विद्रोह के बाद देश की वित्तीय व्यवस्था में सुधार के लिए अंग्रेजों ने जेम्स विल्सन को भारत बुलाया, जिन्होंने 7 अप्रैल, 1860 को भारत का पहला केंद्रीय बजट पेश किया। आजादी के बाद, 26 नवंबर, 1947 को भारतीय वित्तमंत्री आरके षणमुगम चेट्टी ने आजाद भारत का पहला बजट पेश किया। इस तरह से भारत में बजट पेश करने की परंपरा सदियों से चली आ रही है, जो अब तक जारी है।



Click it and Unblock the Notifications
