Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
Budget 2026 Viral Memes: बजट के बाद सोशल मीडिया पर आई मीम्स की बाढ़, जो आपको कर देंगे लोटपोट
Budget 2026 Viral Funny Memes On Social Media: 1 फरवरी 2026 को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपना नौंवा बजट पेश किया। जैसे ही वित्त वर्ष 2026-27 का 'डिजिटल बही-खाता' खोला, ट्विटर (X), इंस्टाग्राम और फेसबुक पर मीम्स की सुनामी आ गई। बजट में 'क्या सस्ता हुआ और क्या महंगा', इस बात से ज्यादा चर्चा इस बात की हो रही है कि मिडिल क्लास की उम्मीदों का क्या हुआ। 'विकसित भारत' के विजन से लेकर 'इनकम टैक्स स्लैब' तक, इंटरनेट की जनता ने हर मुद्दे पर ऐसी चुटकी ली है कि आप अपना पेट पकड़कर हंसने पर मजबूर हो जाएंगे।
आइए नजर डालते हैं बजट 2026 के उन वायरल मीम्स पर जो आज इंटरनेट पर तहलका मचा रहे हैं और कौन क्या लिख रहा है।

उठो अनारकली बजट आने वाला है
निर्मला सीतारमण ने अपन नौंवा बजट पेश कर दिया है और इसी बीच सोशल मीडिया पर मीडिल क्लास लोग मीम्स बना रहे हैं जो वायरल हो रहा है। एक यूजर ने तो मीम में निर्मला सीतारमण को विलेन बना दिया है।
पुरानी फिल्म का एक सीन लिया है और उसमें लिखा है "उठो अनारकली, बजट आने वाला है"
बजट को बताया घटिया
एक अन्य यूजर ने बजट 2026 को घटिया बताया है और एक मीम डालते हुए लिखा- घटिया बजट। कमजोर बजट। बस कर्तव्य-कर्तव्य और नई-नई योजनाओं की बकवास।
2025 के ऐतिहासिक सर्वश्रेष्ठ और शानदार प्रदर्शन के बाद, मोदी सरकार ने 2026 की शुरुआत अव्यवस्थित, अनिर्णायक और खराब तरीके से की है।
वित्त मंत्री को दी रिटायरमेंट की सलाह
एक और यूजर ने निर्मला सीतारमण की एक फनी सी फोटो डाली और लिखा- बेहद खराब बजट।
वित्त मंत्री को इस बजट के अंत में ही सेवानिवृत्त हो जाना चाहिए और इस्तीफा दे देना चाहिए।
एक अन्य ने लिखा- मध्यम वर्ग, तैयार हो जाओ! मैं आ रही हूं। साथ में निर्मला सीतारमण की एक फनी सी फोटो दिखाई है।
ट्विटर बटन को बदला हार्ट शेप में
एक अन्य यूजर ने निर्मला सीतारमण की फोटो के साथ एक धड़कता हुआ हार्ट शेप लगाया है जिसके साथ कैप्शन लिखा है-
भारत के बजट दिवस के उपलक्ष्य में ट्विटर ने लाइक बटन में बदलाव किया है।
इसने तो पैसे ही मांग लिए
एक यूजर ने वेतनभोगी लोगों के बारे में बात करते हुए लिखा, "आपके फंड से थोड़े पैसे मिल जाता है तो बढ़िया हो जाता है।"
बाहुबली की राजमाता
2026 के बजट की मुख्य बातें पढ़ते हुए मुझे यह पता लगाने में मुश्किल हो रही थी कि मेरे टैक्स का पैसा कहाँ गया, जबकि सरकार यह समझा रही थी कि 'धैर्य एक गुण है'।
सिगरेट-शराब के शौकीनों ने पकड़ा माथा
वहीं सोशल मीडिया पर एक और मीम वायरल हो रहा है जिसमें सिगरेट और शराब पीने वालों ने तो अपना माथा ही पकड़ लिया है।
राजपाल यादव के तो आंसू ही नहीं रुक रहे
एक और मीम सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें राजपाल यादव की आंखों से आंसू बह रहे हैं।
साथ में कैप्शन लिखा है- हम कोई मंदिर का घंटा हैं, जो कोई भी आकर बजा जाता है।
आम आदमी तो समझ ही नहीं पा रहा
बेशक बजट 2026-27 पेश कर दिया गया हो लेकिन एक आम आदमी को तो कुछ समझ ही नहीं आ रहा कि आखिर उनके साथ हुआ क्या है।
इसी तर्ज पर एक मीम वायरल हो रहा है जिसमें एक व्यक्ति हिसाब लगाने में व्यस्त दिखाई दे रहा है।
अरे ये क्या इसके तो बुरे हाल हैं
एक और मीम सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक व्यक्ति रोते हुए दिखाई दे रहा है।
साथ में कैप्शन लिखा है- "जब बजट कम हो जाता है लेकिन आपका बैंक बैलेंस पहले ही खत्म हो चुका होता है"



Click it and Unblock the Notifications
