Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
सीपी राधाकृष्णन बनें भारत के 15वें उपराष्ट्रपति, जानें Vice President को कितनी मिलेगी सैलेरी और सुविधाएं
Vice President of India salary : एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन उपराष्ट्रपति चुनाव जीते, राज्यसभा सचिव पीसी मोदी ने नतीजे घोषित किए। भारत का उपराष्ट्रपति देश का दूसरा सर्वोच्च संवैधानिक पद है। यह पद न केवल सम्मानजनक है, बल्कि इसकी जिम्मेदारियां भी बहुत महत्वपूर्ण होती हैं। मौजूदा समय में उपराष्ट्रपति चुनाव 9 सितंबर 2025 को हो रहे हैं। एनडीए (NDA) की ओर से सीपी राधाकृष्णन (CP Radhakrishnan) उम्मीदवार हैं, वहीं विपक्ष ने पूर्व जज बी. सुदर्शन रेड्डी (B. Sudarshan Reddy) को अपना प्रत्याशी बनाया है। यह चुनाव पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के 21 जुलाई 2025 को इस्तीफा देने के बाद हो रहे हैं।
ऐसे में आम लोगों के मन में अक्सर यह सवाल उठता है कि आखिर भारत के उपराष्ट्रपति को कितनी सैलरी मिलती है और उन्हें कौन-कौन सी सुविधाएं प्रदान की जाती हैं। आइए विस्तार से जानते हैं।

भारत के उपराष्ट्रपति की सैलरी
भारत के उपराष्ट्रपति को किसी मंत्री या सांसद की तरह नियमित वेतन नहीं दिया जाता है। बल्कि उन्हें वेतन राज्यसभा के सभापति यानी चेयरमैन होने के नाते दिया जाता है। चूंकि उपराष्ट्रपति राज्यसभा के पदेन (ex-officio) सभापति होते हैं, इसलिए उन्हें इस पद के तहत वेतन और भत्ते मिलते हैं।
वर्तमान वेतन: ₹4 लाख प्रति माह
यह वेतन केवल बेसिक पे है, इसमें अन्य भत्ते और सुविधाएं शामिल नहीं होते।
पद छोड़ने के बाद भी उन्हें पेंशन और सेवानिवृत्ति लाभ प्राप्त होते हैं।
भारत के उपराष्ट्रपति को मिलने वाली सुविधाएं
भारत के उपराष्ट्रपति को देश की गरिमा और संवैधानिक पद की महत्ता के अनुरूप अनेक विशेष सुविधाएं दी जाती हैं। इनमें प्रमुख सुविधाएं इस प्रकार हैं:
1. सरकारी आवास
उपराष्ट्रपति को दिल्ली स्थित उपराष्ट्रपति भवन में शानदार और सुरक्षित आवास दिया जाता है।
इस आवास में लैंडलाइन और मोबाइल कनेक्शन की सुविधा भी उपलब्ध रहती है।
2. सुरक्षा
उपराष्ट्रपति को जेड या जेड+ श्रेणी की सुरक्षा मिलती है।
उनकी सुरक्षा का जिम्मा केंद्रीय और राज्य सुरक्षा एजेंसियां संभालती हैं।
3. वाहन सुविधा
सरकारी वाहन, ड्राइवर और ईंधन की सुविधा दी जाती है।
देश-विदेश में यात्राओं के दौरान उन्हें सभी आवश्यक वाहन सेवाएं मिलती हैं।
4. संचार सुविधा
मुफ्त टेलीफोन कॉलिंग, टेलीफोन और इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध होती है।
आधिकारिक कार्यों के लिए उनके कार्यालय में अत्याधुनिक संचार व्यवस्था होती है।
5. यात्रा सुविधा
उपराष्ट्रपति को देश और विदेश में मुफ्त हवाई, रेल और जल यात्रा की सुविधा दी जाती है।
इसके अलावा उन्हें भत्ते और यात्रा के लिए अन्य आवश्यक संसाधन भी दिए जाते हैं।
6. चिकित्सा सुविधा
उपराष्ट्रपति और उनके परिवार को CGHS (Central Government Health Scheme) के अंतर्गत मुफ्त चिकित्सा सुविधा मिलती है।
उनके पास 24 घंटे पर्सनल डॉक्टर की सुविधा भी रहती है।
7. पेंशन और अन्य लाभ
पद छोड़ने के बाद भी उपराष्ट्रपति को मासिक पेंशन, सुरक्षा और अन्य रियायती सुविधाएं मिलती रहती हैं।
भारत के उपराष्ट्रपतियों की सूची (1952-2025)
- डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन - 13 मई 1952 से 12 मई 1962
- डॉ. जाकिर हुसैन - 13 मई 1962 से 12 मई 1967
- वी.वी. गिरि - 13 मई 1967 से 3 मई 1969
- गोपाल स्वरूप पाठक - 31 अगस्त 1969 से 30 अगस्त 1974
- बी.डी. जट्टी - 31 अगस्त 1974 से 30 अगस्त 1979
- एम. हिदायतुल्लाह - 31 अगस्त 1979 से 30 अगस्त 1984
- आर. वेंकटरमन - 31 अगस्त 1984 से 24 जुलाई 1987
- डॉ. शंकर दयाल शर्मा - 3 सितंबर 1987 से 24 जुलाई 1992
- के.आर. नारायणन - 21 अगस्त 1992 से 24 जुलाई 1997
- कृष्णकांत - 21 अगस्त 1997 से 27 जुलाई 2002
- भैरों सिंह शेखावत - 19 अगस्त 2002 से 21 जुलाई 2007
- एम. हामिद अंसारी - 11 अगस्त 2007 से 10 अगस्त 2017
- एम. वेंकैया नायडू - 11 अगस्त 2017 से 10 अगस्त 2022
- जगदीप धनखड़ - 11 अगस्त 2022 से 21 जुलाई 2025
उपराष्ट्रपति पद के लिए योग्यताएं
- उम्मीदवार भारत का नागरिक होना चाहिए।
- न्यूनतम आयु 35 वर्ष होनी चाहिए।
- उम्मीदवार राज्यसभा का सदस्य बनने योग्य होना चाहिए।
- चुनाव के समय उम्मीदवार राज्यसभा का सदस्य नहीं होना चाहिए।
- किसी अन्य लाभकारी पद पर नहीं होना चाहिए।
कुछ महत्वपूर्ण तथ्य
- भारत के उपराष्ट्रपति का पद अमेरिकी संविधान से लिया गया है।
- भारत के पहले उपराष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन थे।
- वर्तमान में उपराष्ट्रपति का वेतन ₹4 लाख प्रति माह है (भत्तों को छोड़कर)।



Click it and Unblock the Notifications
