Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
1941 और 2025 का रहस्यमयी खेला! क्या यह सिर्फ संयोग या तबाही की चेतावनी, वायरल हुआ 84 साल पुराना कैलेंडर
1941 vs 2025 Calendar: साल 2025 में प्लेन क्रैश, पहलगाम टेरर अटैक, म्यांमार में भूकंप से मची तबाही और ईरान, अमेरिका व इजराइल युद्ध! क्या इतिहास खुद को दोहरा रहा है? दरअसल सोशल मीडिया पर एक 84 साल पुराना या 1941 का कैलेंडर वायरल हो रहा है जिसे लोग 2025 से जोड़कर देख रहे हैं। दोनों सालों की तारीखें, दिन और घटनाओं का रहस्यमयी मेल लोगों को चौंका रहा है।
जहां एक ओर 1941 में दुनिया ने युद्ध, आपदा और त्रासदी का सामना किया, वहीं 2025 की शुरुआत भी कुछ डरावनी समानताओं के साथ हुई है। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।
1941 का कैलेंडर क्यों हो रहा वायरल?
हाल ही में सोशल मीडिया पर साल 1941 का एक कैलेंडर तेजी से वायरल हो रहा है। यूजर्स ने दावा किया कि 1941 और 2025 का कैलेंडर बिल्कुल एक जैसा है। न सिर्फ तारीखें और दिन दोनों मेल खाते हैं बल्कि साल 1941 की घटनाएं और 2025 की घटनाएं भी मेल खाती हैं। अब ये सिर्फ एक संयोग है या विनाश की चेतावनी ये तो वक्त आने पर ही पता लगेगा लेकिन इसने लोगों को डरा जरूर दिया है। बता दें कि साल 1941 में जो घटनाएं हुई थीं वो इस प्रकार हैं।

- द्वितीय विश्व युद्ध ने विकराल रूप लिया था।
- जापान ने पर्ल हार्बर पर हमला किया था।
- 1941 में आपदाएं भी आई थी ऐसे में सभी घटनाओं में लाखों जानें गईं और दुनिया हिल गई।
2025 में भी हो रहीं ऐसी ही घटनाएं
जिस तरह साल 1941 में युद्धों और प्राकृतिक आपदाओं की वजह से लाखों लोगों की जान गई थी। ऐसे में अब लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या 2025 भी वैसी ही तबाही लेकर आया है? इसके पीछे नीचे दी गई घटनाएं हैं...
- युद्ध की आहट: रूस-यूक्रेन संघर्ष, इजरायल-गाजा हिंसा और चीन-ताइवान तनाव बढ़ता जा रहा है जिन्हें जापान और पर्ल हार्बर के युद्ध से जोड़ा जा रहा है।
- प्राकृतिक आपदाएं: जनवरी से जून 2025 तक कई देशों में भूकंप, बाढ़ और हीटवेव जैसे हालात सामने आए ऐसा ही कुछ साल 1941 में भी हुआ था।
अहमदाबाद प्लेन क्रैश: साल 1941 में फ्रांस के पास उत्तरी अटलांटिक में जर्मन युद्धपोत बिस्मार्क को डुबो दिया था। इस घटना में 2000 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। 12 जून 2025 को अहमदाबाद प्लेन क्रैश को इससे जोड़ा जा रहा है।
क्या कहते हैं एक्सपर्ट
अब एक्सपर्ट की मानें तो उनका कहना है कि 1941 के कैलेंडर और 2025 के कैलेंडर का मेल खाना सिर्फ एक संयोग है इसे प्रलय की भविष्यवाणी नहीं कहा जा सकता। वहीं कुछ लोग इसे ज्योतिष संकेत मान रहे हैं।



Click it and Unblock the Notifications
