Latest Updates
-
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय -
Teacher's Day 2026: 5 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है शिक्षक दिवस? जानिए क्या है इसका इतिहास और महत्व -
Teacher's Day 2026 Sanskrit Wishes: इन संस्कृत श्लोकोंं के जरिए गुरुजनों को भेजें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं -
Teacher’s Day 2026 Wishes: गुरु का ज्ञान...इन संदेशों के साथ अपने टीचर्स को भेजें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं -
Dahi Handi 2026: 5 या 6 सितंबर, कब है दही हांडी? जानें क्यों और कैसे मनाते हैं ये पर्व -
Janmashtami 2026: धन, प्रेम विवाह और संतान प्राप्ति के लिए जन्माष्टमी पर करें ये अचूक उपाय, पूरी होगी मनोकामना -
Happy Krishna Janmashtami 2026 Wishes: नंद के घर खुशियां आईं...जन्माष्टमी पर अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश
मिलियन व्यूज आने के बाद भी क्या यूट्यूब डिलीट कर सकता है आपका वीडियो, जानें नियम
यूट्यूब ने पाकिस्तानी सिंगर चाहत अली खान का गाना 'बदो बदी' यूट्यूब से हटाया दिया। जानकारी के मुताबिक अभी तक यूट्यूब पर इस गाने को 28 मिलियन व्यू आ चुके हैं।
इसके बाद सवाल उठ रहा हैकि क्या यूट्यूब आपके लाखों व्यूज वाले वीडियो को डिलीट कर सकता है। ऐसे में हम आपको बताएंगे कि यूट्यूब कब आपके वीडियोज को हटा सकता है और इसे लेकर क्या नियम है?

कॉपीराइट क्लेम के वजह से हटाए वीडियो
'बदो बदी' गाना 1973 में आई फिल्म ' बनारसी ठग' के लिए नूर जहान ने गाया था। वहीं चाहत फतेह अली खान के गाना 'बदो बदी' के लिरिक्स बिल्कुल एक जैसे बताए जा रह है। इसलिए यूट्यूब ने ओरिजनल कंपोजिशन के राइट्स रखने वाली नूर जहान की टीम कॉपीराइट का क्लेम कर सकती है। इस वजह से यूट्यूब ने एक्शन लेते हुए कॉपीराइट का मुद्दा उठने की वजह से इसे डिलीट कर दिया।
यूट्यूब पर वीडियो रिमूव होना आम बात
यूट्यूब अपने कॉपीराइट पॉलिसी के तहत कॉपीराइट नियमों का उल्लंघन करने पर किसी भी वीडियो को हटा सकता है। अगर आपने किसी मर्जी के बिना उसकी फोटो या किसी क्लिप को अपनी वीडियो में लगाया है, वो भी यूट्यूब रिमूव कर सकता है।
यूट्यूब अपने गाइडलाइन के मुताबिक जिन वीडियों को नियमों के विपरित पाता है तो तुरंत उसे हटाकर एक्शन ले सकता है। यूट्यूब ने अभी हाल ही में भारत के करीब 22 लाख से ज्यादा वीडियो को डिलीट करने के बाद वहीं लाखों चैनलों को बैन कर दिया था।
सबसे ज्यादा भारत के वीडियो किए बैन
यूट्यूब ने अक्टूबर से दिसंबर 2023 तक की कम्यूनिटी गाइडलाइन्स इनफोर्समेंट रिपोर्ट में बताया है कि यूट्यूब ने कई देशों के वीडियो को अपने प्लेटफॉर्म से रिमूव किया है, लेकिन इनमें सबसे ज्यादा संख्या भारतीय वीडियो की है।
दूसरा नंबर सिंगापुर और तीसरा नम्बर यूएसए का है।
ऐसे कंटेट हैं बैन
इसके अलावा अगर यूट्यूब अपने चैनल पर ऐसे वीडियो पाता है जिसमें अश्लील कंटेट, उत्पीड़न और धमकाना, गलत जानकारी फैलाने वाला और हिंसा को बढ़ावा देने जैसे कंटेट शामिल होते है तो यूट्यूब उसे तुरंत हटा देता हे।



Click it and Unblock the Notifications
