Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
Cannes 2023: कान्स फिल्म फेस्टिवल का हुआ आगाज, प्रीमियर के लिए चुनी गयी हैं ये तीन भारतीय फ़िल्में
कान्स फिल्म फेस्टिवल 2023, दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित और बड़े फिल्म फेस्टिवल में से एक है। इस फेस्टिवल के 76वें संस्करण का धमाकेदार आगाज 16 मई 2023 को फ़्रांस में हो चुका है।
ऑस्कर और मेट गाला जैसे मंच पर अपनी धाक जमाने के बाद भारतीय सितारे कान्स फिल्म फेस्टिवल के लिए भी पूरी तरह से तैयार हैं। 16 मई से 27 मई तक चलने वाले इस मेगा इवेंट में दुनिया भर के नामचीन फ़िल्म क्षेत्र से जुड़ी हस्तियों की रौनक देखने को मिलेगी।
यह साल भारतीय सिनेमा के लिए काफी अहम रहने वाला है। इस साल तीन भारतीय फिल्मों को कान्स फिल्म फेस्टिवल में स्क्रीन किया जायेगा। आइये जानते हैं कौन सी हैं वो चुनिंदा फ़िल्में।

अनुराग कश्यप की फिल्म 'कैनेडी'
साल 2023 में आयोजित किये जा रहे इस इंटरनेशनल फेस्टिवल में अनुराग कश्यप द्वारा निर्देशित फिल्म 'कैनेडी' को मिडनाइट स्क्रीनिंग सेक्शन के हिस्से के रूप में चयनित किया गया है। इस फिल्म में सनी लियोन, राहुल भट्ट और अभिलाष थपलियाल अहम भूमिका में हैं।
कनू बहल (Kanu Behl) की फिल्म 'आगरा'
वर्ल्ड प्रीमियर फेस्ट के डायरेक्टर्स फोर्टनाईट सेक्शन में राहुल रॉय अभिनीत फिल्म 'आगरा' की स्क्रीनिंग होगी। कनु बहल द्वारा लिखित और निर्देशित इस फिल्म में आशिकी फेम राहुल रॉय के अलावा प्रियंका बोस, सोनल झा, विभा चिब्बर और आंचल गोस्वामी अहम भूमिका में हैं। यह आगरा के एक परिवार की कहानी है जो भीड़भाड़ और भागदौड़ से भरी इस दुनिया में अपने लिए जगह तलाशने में लगे हैं।
अरीबम स्याम शर्मा की फिल्म 'ईशानौ'
मणिपुरी फिल्ममेकर अरीबम स्याम शर्मा की फिल्म 'ईशानौ' को इस साल कांस फेस्टिवल में प्रदर्शित की जाएगी। 1990 की इस फिल्म को नेशनल अवॉर्ड मिल चुकी है। इस फिल्म को कान्स क्लासिक सेक्शन में रेड-कार्पेट वर्ल्ड प्रीमियर के लिए आधिकारिक रूप से चुना गया है। 19 मई को दिखाई जाने वाली यह फिल्म, इस साल कान्स में इंडिया की तरफ से इकलौती रेड कार्पेट एंट्री
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
