Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
Cannes Film Festival : रेडकार्पेट पर हैंडबैंग है Not Allowed, ये है कांस फेस्टिवल के फनी रुल्स
कान्स फिल्म फेस्टिवल 2023 का आगाज हो चुका है। हर साल फिल्मों के दिवानें इस फिल्म फेस्टिवल का बेसब्री से इंतजार करते हैं। लेकिन कान्स फिल्म फेस्टिवल कई चीजों के लिए जाना जाता है: यॉट पार्टियां, कुछ बेहतरीन फिल्मों का प्रीमियर, एक्ट्रर और एक्ट्रेस का अनोखा लुक। लेकिन इससे ऊपर कान्स फिल्म फेस्टिवल अपने नियमों के लिए भी जाना जाता है। यहां के नियम आपको थोड़े अजीब लग सकते हैं, लेकिन कोई भी व्यक्ति, एक्टर - एक्ट्रेस इन नियमों का उल्लंघन नहीं कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं कान्स फिल्म फेस्टिवल और रेड कार्पेट से जुड़े नियमों के बारे में...

1. गेस्ट के लिए ड्रेस कोड
कान्स फिल्म फेस्टिवल के आयोजकों के पास रॉयल एस्कॉट की तरह एक सख्त नियम हैं। जिनमे याद करने लायक दो नियम बहुत खास है जो हैं रेड कार्पेट पर हैंडबैग के बिना आना और महिलाओं को हील्स पहनना।
2. रेड कार्पेट पर हैंडबैग लाने की इजाजत नहीं
फिल्म फेस्टिवल में प्रीमियर देखने जाने वालों को स्क्रीनिंग का न्योता मिलने के बाद उन्हें सलाह दी जाती है कि वे अपने भारी-भरकम हैंडबैग को अपने होटलों में या गाड़ी में ही छोड़कर आएं। अगर आप किसी भी तरह का हैंडबैग अपने साथ लाते हैं तो आपको प्रीमियर से दूर कर दिया जाएगा।

3. सही जूतों और सैंडल का चयन
कान्स फिल्म फेस्टिवल में पुरुषों के लिए सही ढंग के जूतें, तो वहीं महिलाओं के लिए हाई हिल्स अनिवार्य है। रेड कार्पेट पर उनके लुक्स को बढ़ाने के लिए इस नियम को बनाया गया है। जूते पूरी तरह काले रंग के होने चाहिए।
4. फोटोग्राफरों के लिए ड्रेस कोड
कैमरों और जनता की नज़र में हर किसी को ड्रेसिंग गाइड का पालन करना पड़ता है और फ़ोटोग्राफ़र इसके अलग नहीं हैं। कान्स फिल्म फेस्टिवल में रेड कार्पेट के लिए ड्रेस कोड पुरुषों के लिए 'ब्लैक टाई' है। बिना बो टाई के सभी को प्रीमियर से दूर कर दिया जाएगा।

5. रेड कार्पेट पर सेल्फी लेने की इजाजत नहीं
2015 में थिएरी फ़र्माक्स ने रेड कार्पेट पर सेल्फी लेने पर प्रतिबंध लगा दिया था। जो अल्वारेज़ ने इस पर टिप्पणी करते हुए कहा कि, "सेल्फ़ी जुलूस को धीमा कर देती है और यह भयानक लगता है।" उन्होंने आगे कहा, "अगर आप भाग्यशाली हैं कि आपको आधिकारिक स्क्रीनिंग का निमंत्रण मिला है, तो आप बस इस पल में रह सकते हैं और फोटोग्राफर्स को त्योहार के बेहतरीन पलों को कैप्चर करने का अपना काम करने दें।"



Click it and Unblock the Notifications
