Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
इन छह वजहों से व्यक्ति का डगमगा जाता है सेल्फ कॉन्फिडेंस
व्यक्ति के जीवन में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं और इससे उसकी फीलिंग्स में भी परिवर्तन आता है। कभी-कभी व्यक्ति काफी लो फील करता है और यह पूरी तरह से नॉर्मल है। जब वक्त गुजर जाता है तो व्यक्ति फिर से सामान्य हो जाता है। लेकिन ऐसे भी कई लोग होते हैं जो लंबे समय के बाद भी अपने सेल्फ कॉन्फिडेंस को बढ़ता हुआ महसूस नहीं करते हैं।
जब भी उन्हें किसी से बात करनी होती है या फिर कोई काम करना होता है तो वह उतना कॉन्फिडेंट फील नहीं करते हैं। ऐसे में व्यक्ति को लगने लगता है कि अब उसका कुछ नहीं हो सकता है। जबकि ऐसा नहीं है। किसी भी मनुष्य का आत्मविश्वास डगमगाने के पीछे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं, जिसके बारे में आज हम चर्चा कर रहे हैं-

ओवरथिंकिंग करना
कुछ लोगों की आदत होती है कि वे जरूरत से ज्यादा सोचते हैं। ऐसे में वे किसी भी सिचुएशन के बारे में जब ओवरथिंकिंग करते हैं तो इससे उनके दिमाग में नेगेटिव चीजें आती है। जिसके कारण उनका सेल्फ-कॉन्फिडेंस कमजोर होने लगता है। इसलिए, अगर आप कोई काम करना चाहते हैं तो हमेशा सोच-समझकर कदम उठाएं। लेकिन जरूरत से ज्यादा सोचने से बचें।
खुद को एक्सेप्ट ना कर पाना
ऐसे कई लोग होते हैं, जो हमेशा खुद में सिर्फ और सिर्फ कमियां ही देखते हैं। उन्हें ऐसा लगता है कि वे कभी भी कुछ हासिल करने के काबिल नहीं हैं। जिन लोगों की सोच ऐसी होती है, वे कभी भी कॉन्फिडेंट फील नहीं करते हैं। यहां आपको यह समझना चाहिए कि अगर आप खुद ही स्वयं को एक्सेप्ट नहीं करेंगे तो कोई और आपको किस तरह स्वीकारेगा। इसलिए, खुद को किसी से कभी कम ना समझें। अगर आपको ऐसा लगता है कि आपमें कोई कमी है तो उसे दूर करने का प्रयास करें। सबकुछ छोड़कर खुद को रिजेक्ट ना करें।
सामाजिक मेलजोल ना करना
जिन लोगों का आत्मविश्वास कमजोर होता है, वे सोशली बहुत अधिक एक्टिव नहीं होते हैं। लेकिन लगातार ऐसा करने से उनका आत्मविश्वास और भी अधिक डगमगाने लगता है। उन्हें लगता है कि लोग उनका मजाक बनाएंगे। जिसके कारण वे किसी से भी बात करते हुए हिचकिचाते हैं। लेकिन आपको अपने जीवन में एक पॉजिटिव रूख अपनाना चाहिए। एक बार बाहर जाएं और लोगों से दोस्ती करें। यकीनन इससे आपके अंदर का कॉन्फिडेंस पहले से कई गुना बढ़ जाएगा।
बहुत जल्दी गिवअप कर देना
जिन लोगों का आत्मविश्वास कमजोर होता है, उनमें यह आदत अक्सर देखी जाती है। दरअसल, वे किसी काम को शुरू करते हैं, लेकिन जल्द ही वे गिवअप कर देते हैं। ऐसे में उन्हें लगता है कि वह इस काम के लिए सही नहीं है। जब एक दो बार ऐसा होता है तो ऐसे में उनका आत्मविश्वास कमजोर होने लगता है। उन्हें ऐसा महसूस होने लगता है कि वे किसी भी काम के काबिल नहीं है। इसलिए, जब भी आप कोई काम शुरू करें तो दृढ़ निश्चय के साथ करें। जब आप काम को सफलतापूर्वक खत्म करेंगे तो इससे आपका कॉन्फिडेंस भी बढ़ेगा।
अपनी तुलना दूसरों से करना
अगर आप अपनी लाइफ और सक्सेस की तुलना दूसरों से करेंगे तो आप कभी भी अपना कॉन्फिडेंस बूस्ट नहीं कर पाएंगे। ऐसे लोग हमेशा दूसरों की अच्छाइयों और खुद की कमियों को देखते हैं। जिसके कारण उनका आत्मविश्वास कमजोर होने लगता है। यहां आपको यह समझने की जरूरत है कि प्रत्येक व्यक्ति दूसरे से भिन्न होता है। हर व्यक्ति की अपनी ताकत और कमजोरियां होती हैं और प्रत्येक की अपनी जीवन यात्रा होती है।
अतीत का बुरा अनुभव
अगर किसी व्यक्ति ने अतीत में असफलताओं का सामना किया है या नकारात्मक अनुभव किया है, तो हो सकता है कि व्यक्ति का आत्मविश्वास का कमजोर हो जाए। इस तरह के अतीत के एक्सपीरियंस आपको नेगेटिव तरीके से प्रभावित कर सकते हैं। जिससे उनके लिए खुद में विश्वास पैदा करना काफी कठिन हो जाता है।



Click it and Unblock the Notifications
