Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
CBSE 10th Results 2023: एक बार फिर लड़कियों ने मारी बाजी, पास प्रतिशत में त्रिवेंद्रम रहा अव्वल
छात्र जीवन में परीक्षाओं का बड़ा महत्व है। इसमें खासतौर से बोर्ड परीक्षाओं को लेकर बच्चों में काफी मिश्रित भाव रहते हैं। लॉकडाउन के बाद इस साल 10वीं और 12वीं के बच्चों ने सेंटर पर जाकर परीक्षाएं दी।
12 मई 2023 को बोर्ड परीक्षा के नतीजे का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया। CBSE बोर्ड द्वारा शुक्रवार को 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया।

दसवीं में पिछले साल की तुलना में पास प्रतिशत रहा कम
सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा का पास प्रतिशत 93.12% है। पिछले साल के मुकाबले में पास प्रतिशत में 1.28% की गिरावट आई है। 2022 में 21,09,208 छात्रों ने 10वीं में रजिस्ट्रेशन करवाया था, जिनमें 20,93,978 विद्यार्थी ही परीक्षा में शामिल हुए थे। इनमें से 19,76 686 बच्चों ने बोर्ड परीक्षा का ये पड़ाव पार किया था। इनका पास प्रतिशत 94.12 प्रतिशत था।
वहीं इस बार यानी साल 2023 के लिए 2184117 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था जिनमें से 2165805 छात्र इस एग्जाम में शामिल हुए थे। इस बार 2016779 बच्चों ने ये परीक्षा पास की है और इनका पास प्रतिशत 93.12 रहा।
लड़कियों ने नाम किया रौशन
इस बार दसवीं के नतीजों में लड़कियों का पास प्रतिशत 94.25% रहा। वहीं लड़कों का पास प्रतिशत 92.27% निकला। वहीं 12वीं के रिजल्ट में भी लड़कियां आगे रहीं। लड़कियों का पास प्रतिशत 90.68% और लड़कों का 84.67% रहा।
पास प्रतिशत के लिहाज से त्रिवेंद्रम रहा टॉप पर
10वीं में त्रिवेंद्रम क्षेत्र का पास प्रतिशत सबसे अधिक 99.91% रहा। वहीं 12वीं के नतीजों के लिहाज से भी त्रिवेंद्रम ने क्षेत्र ने बाकी सबको मात देते हुए 99.91% प्रतिशत हासिल किया। वहीं प्रयागराज इस लिस्ट में 78.05 प्रतिशत के साथ सबसे नीचे रहा।
CBSE द्वारा घोषित 12वीं बोर्ड के नतीजों में त्रिवेंद्रम के अलावा अन्य रीजन में बेंगलुरु 98.64 प्रतिशत के साथ दूसरे नंबर पर रहा। वहीं चेन्नई, दिल्ली पश्चिम और चंडीगढ़ टॉप 5 रीजन में शामिल हैं।
सीबीएसई बोर्ड का रिजल्ट कहां देखें :
cbse.gov.in
results.nic.in
Umang.gov.in
results.digilocker.gov.in
CBSE Results 2023: पास किये विद्यार्थियों का जेंडर के आधार पर प्रतिशत
CBSE class 10 results 2023- लड़कियां - 94.25%, लड़के - 92.27% और ट्रांसजेंडर - 90.00%
CBSE class 12 results 2023 - लड़कियां - 90.68%, लड़के - 84.67%
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
