Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
Chandra Grahan 2024 : चंद्रग्रहण में पैदा हुए थे मार्क जकरबर्ग, आज हैं दुनिया के चौथे सबसे अमीर आदमी
Mark Zuckerberg Born During a Lunar Eclipse : इस बार होली के साथ ही चंद्रग्रहण भी लग रहा है। चंद्रग्रहण के दौरान सूतककाल मान्य होता है। इस दौरान कोई भी धार्मिक कार्य नहीं किए जाते है। ग्रहण में बच्चे, बूढ़े और खासतौर पर गर्भवती महिला को ज्यादा सावधानी बरतनी की हिदायत दी जाती है ताकि गर्भस्थ शिशु पर बुरा असर न पड़े।
कई लोगों का मानना है कि ग्रहण का समय अच्छा नहीं होता है। चंद्रग्रहण में के दौरान पैदा हुए बच्चों का भाग्य पर बुरा असर पड़ता है। उनका भविष्य अंधकार से भरा होता है। हालांकि ये महज सिर्फ खगोलीय घटना इससे बच्चों के जन्म से कुछ लेना-देना नहीं है।
आपको जानकर हैरानी होंगी कि फेसबुक कंपनी के सीईओ मार्क जकरबर्ग का जन्म भी चंद्र ग्रहण के समय ही हुआ था। जकरबर्ग का जन्म 14 मई 1984 में हुआ था। इस दिन चंद्रग्रहण था। और आज पूरी दुनिया में उनकी गिनती सबसे सफल और अमीर शख्स में होती है।

चंद्र ग्रहण को पैदा हुए थे मार्क जकरबर्ग
मार्क जकरबर्ग आश्चर्यचकित तरक्की से प्रेरित हो हॉलीवुड में 'द सोशल नेटवर्क' के नाम से उनकी जिंदगी पर फिल्म भी बना चुकी है। Facebook के CEO का जन्म 14 मई 1984 में हुआ था। उस दिन चंद्र ग्रहण (Lunar Eclipse) था।
2004 को शुरु किया था फेसबुक
मार्क जकरबर्ग ने 4 फरवरी 2004 को फेसबुक की शुरुआत हार्वड यूनिवर्सिटी के अपने डोरमिटरी रुम में की थी। इस काम में उनके दोस्तों ने भी साथ दिया था। इसके बाद 2012 में फेसबुक के एक अरब यूजर हो गए हो और फेसबुक एकदम से चर्चा में आ गया। 2016 में फोर्ब्स ने मार्क जकरबर्ग को दुनिया के सबसे पावरफुल लोगों की लिस्ट में शामिल किया गया था।
दुनिया के चौथे सबसे अमीर आदमी
मार्क जकरबर्ग दुनिया के चौथे सबसे अमीर शख्स बन चुके हैं। फोर्ब्स के मुताबिक 2024 के टॉप 10 अमीर लोगों की सूची में मार्क जकरबर्ग ने चौथा स्थान हासिल किया है। उनकी कुल नेटवर्थ 169.8 बिलियन डॉलर हैं।



Click it and Unblock the Notifications