Latest Updates
-
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर -
Rudrabhishek Vidhi: घर पर शिव जी का रुद्राभिषेक कैसे करें? जानें सरल पूजा विधि, सामग्री, मंत्र और जरूरी नियम -
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर करें ये 5 सरल उपाय, कालसर्प दोष से मिलेगी राहत
Chandra Grahan 2025: भारत के किन-किन शहरों में कब दिखेगा चंद्र ग्रहण? जल्दी से देख लें लिस्ट
Chandra Grahan 2025: 7 सितंबर 2025, दिन रविवार को साल का दूसरा और आखिरी सबसे लंबा चंद्र ग्रहण लग रहा है। सूतक का शुरु हो चुका है और कुछ घंटे के इंतजार के बाद वो नजारा दिखाई देगा जिसे देख हर कोई आश्चर्य चकित रह जाएगा। आसमान एक बेहद अद्भुत नजारे का गवाह बनेगा। ज्योतिषीय दृष्टि से यह दिन बेहद खास है और खगोल विज्ञान के लिहाज से भी यह एक दुर्लभ अवसर है। इस दौरान चांद खूबसूरत लालिमा लिए हुए 'ब्लड मून' में बदल जाएगा। ग्रहण की शुरुआत शाम को होगी और देर रात तक इसका असर दिखेगा। 3 घंटे 28 मिनट और 2 सेकेंड तक चंद्र ग्रहण दिखाई देगा जिसे देखने के लिए बहुत से लोग सुपर एक्साइटेड हैं। कुछ शहरों में ग्रहण की अवधि और समय अलग हो सकते हैं।
अगर आप जानना चाहते हैं कि आपके शहर में चंद्र ग्रहण कब और कितनी देर तक दिखाई देगा, तो यहां पूरी लिस्ट देख लें। साथ ही इस शहर के बारे में भी जान लेते हैं जहां इस बार सबसे देर तक चंद्र ग्रहण दिखाई देगा।

आपके शहर में कब दिखाई देगा चंद्र ग्रहण?
गाजियाबाद, नोएडा, अलीगढ़ व कानपुर में रात को 9 बजकर 58 मिनट से शुरू होगा और मध्यरात्रि 1बजकर 26 मिनट तक दिखाई देगा।
नई दिल्ली, कोलकाता, मुंबई, बेंगलुरु, अहमदाबाद व वाराणसी में रात को 9 बजकर 58 मिनट से शुरू होगा और मध्यरात्रि 1बजकर 26 मिनट तक दिखाई देगा।
लखनऊ में रात को 9 बजकर 57 मिनट पर शुरू होगा और मध्यरात्रि 1बजकर 27 मिनट तक दिखाई देगा।
वाराणसी में रात को 9 बजकर 57 मिनट पर शुरू होगा और मध्यरात्रि 1बजकर 26 मिनट तक दिखाई देगा।
प्रयागराज में सबसे लंबा चंद्र ग्रहण दिखाई देने वाला है। वहां रात को 8 बजकर 58 मिनट से शुरू होगा और ग्रहण का समापन मध्यरात्रि 2 बजकर 25 मिनट पर होगा।
क्यों लगता है चंद्र ग्रहण?
चंद्र ग्रहण तब लगता है जब पृथ्वी, सूर्य और चंद्रमा एक सीधी रेखा में आ जाते हैं। इस स्थिति में पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच आकर उसकी रोशनी को रोक देती है। नतीजतन, सूर्य की किरणें सीधे चंद्रमा तक नहीं पहुंच पातीं और पृथ्वी की छाया चंद्रमा पर पड़ जाती है। इसी कारण चंद्रमा की चमक फीकी या लालिमा लिए हुए दिखाई देती है, जिसे हम चंद्र ग्रहण कहते हैं।



Click it and Unblock the Notifications