Latest Updates
-
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर -
Rudrabhishek Vidhi: घर पर शिव जी का रुद्राभिषेक कैसे करें? जानें सरल पूजा विधि, सामग्री, मंत्र और जरूरी नियम -
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर करें ये 5 सरल उपाय, कालसर्प दोष से मिलेगी राहत -
Nag Panchami 2026 Wishes: नाग देवता की कृपा बरसे...नाग पंचमी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
Chandra Grahan 2025: Twitter पर छाया चंद्र ग्रहण का क्रेज, चांद को देखकर लोग करने लगे शायरी
Chandra Grahan 2025: इतने दिन से सुन रहे थे कि 7 सितंबर 2025 की रात आसमान में ब्लड मून दिखाई देगा। जिसे देखने के लिए लोगों में काफी उत्सुकता थी। फाइनली वो दिन आ गया जब साल का दूसरा सबसे लंबा चंद्र ग्रहण लगा और लोग अपने घर की छतों, बालकनी और खुले मैदान में उस अद्भुत नजारे को देखने के लिए दूरबीन और कैमरे लगाए खड़े रहे और इस नजारे अनोखे नजारे के गवाह बने। साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण पूरे शबाब पर है। इस 'ब्लड मून' को देखने के लिए लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। लोगों ने मोबाइल से तस्वीरें कैद की।
खास बात ये रही कि ग्रहण का क्रेज सिर्फ आसमान तक सीमित नहीं रहा बल्कि सोशल मीडिया पर भी छा गया। ट्विटर, इंस्टाग्राम और फेसबुक पर #ChandraGrahan2025 और #BloodMoon ट्रेंड करने लगे, जहां लोग लगातार तस्वीरें, वीडियो और मजेदार मीम्स शेयर करते नजर आए। किसी ने इसे 'लाइफ टाइम मोमेंट' बताया तो किसी ने कहा ऐसा नजारा फिर कहां! तो कोई शायरी करने लगा। आइए देखते हैं कि कैसे सोशल मीडिया पर आज का चंद्र ग्रहण ट्रेंडिंग और हॉट टॉपिक बन गया है।

चांद को देख शायर बने लोग
सोशल मीडिया पर चंद्र ग्रहण ही छाया हुआ है। रुमी ने चंद्र ग्रहण के अद्भुत नजारे को कैमरे में कैद किया और एक्स पर पोस्ट कर शायरी ही कर डाली। उन्होंने लिखा- 'पानी को शांत होने दो और तुम अपने अस्तित्व में चांद और तारों को प्रतिबिंबित होते देखोगे।'
ब्लड मून से पहले का नजारा
एक यूजर ने सोशल मीडिया पर चंद्र ग्रहण के पहले की और ग्रहण के दौरान की फोटो शेयर की है और साथ में लिखा है- दिल्ली में चंद्रग्रहण से पहले ब्लड मून। ऐसा लग रहा है कि लोग आज के इस दिन को कैमरे में एक यादगार के रूप में कैद करके रखने वाले हैं।
कैमरे में कैद हुआ शानदार सीन
एक अन्य यूजर ने कैमरे में चंद्र ग्रहण का जो सीन कैद किया है वो वाकई अद्भुत है। चांद की ऐसी तस्वीर देख दिल खुश हो गया। न जाने फिर कब ऐसा नजारा दोबारा देखने को मिलेगा। यूजर ने फोटो पोस्ट करते हुए लिखा- मैट फ़िनिश में मेरा ब्लड मून आ रहा है।
दुबई से भी सामने आया शानदार नजारा
न सिर्फ भारत में बल्कि दुबई में भी ब्लड मून को देखने का उत्साह चरम पर है। एक यूजर ने वहां से चंद्र ग्रहण की फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा- वाकई अद्भुत! आज रात इज़राइल में पूर्ण चंद्रग्रहण ('ब्लड मून') का नजारा, जैसा कि हमारी तेल अवीव की छत से देखा जा सकता है!
कैमरे में कैद हुआ बेहतरीन नजारा
एक यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- बहरीन में एक दुर्लभ खगोलीय नजारा! क्या आपने कैद किया? हमें DM करें। आज रात, हमने पूर्ण चंद्रग्रहण देखा, जब चंद्रमा पृथ्वी की छाया से गुजरा तो वह आश्चर्यजनक रूप से गहरे लाल रंग में बदल गया - 2018 के बाद से यहां ऐसा नजारा नहीं देखा गया।



Click it and Unblock the Notifications