Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Chandra Shekhar Azad: चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि पर इन जज्बों और देशभक्ति भरें कोट्स से दें श्रद्धांजलि
Chandra Shekhar Azad Death Anniversary 2025 : चंद्रशेखर तिवारी, जिन्हें चंद्रशेखर आज़ाद के नाम से जाना जाता है, भारत के महान क्रांतिकारियों में से एक थे। उनका जन्म 23 जुलाई 1906 को मध्य प्रदेश के भाभरा गाँव में हुआ था। 15 वर्ष की आयु में वे असहयोग आंदोलन से जुड़ गए और स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय भूमिका निभाई। बाद में वे हिंदुस्तान रिपब्लिकन एसोसिएशन (HRA) में शामिल हुए और क्रांतिकारी गतिविधियों का नेतृत्व किया।
उनका नारा "दुश्मन की गोलियों का हम सामना करेंगे, आजाद ही रहे हैं, आजाद ही रहेंगे" आज भी युवाओं को प्रेरित करता है। आज ही के दिन इस देशभक्त ने भारत माता की आजादी के लिए लडते हुए अपने प्राण त्याग दिए थे। उनकी पुण्यतिथि पर हम उन्हें शत-शत नमन करते हैं। यहां देखें उनके प्रेरणादायक कोट्स

चंद्रशेखर आजाद के देशभक्ति से भरें कोट्स (Chandra Shekhar Azad Patriotic Quotes)
1. दुश्मन की गोलियों का, हम सामना करेंगे, आजाद ही रहे हैं, आजाद ही रहेंगे।'
चंद्र शेखर आजाद
2. 'यदि कोई युवा मातृभूमि की सेवा नहीं करता है, तो उसका जीवन व्यर्थ है।'
चंद्र शेखर आजाद
3. 'अगर आपके लहू में रोष नहीं है, तो ये पानी है जो आपकी रगों में बह रहा है. ऐसी जवानी का क्या मतलब अगर वो मातृभूमि के काम ना आए।'
चंद्र शेखर आजाद
4. 'दूसरों को खुद से आगे बढ़ते हुए मत देखो. प्रतिदिन अपने खुद के कीर्तिमान तोड़ो, क्योंकि सफलता आपकी अपने आप से एक लड़ाई है। '
चंद्र शेखर आजाद
5. 'मेरा नाम आजाद है, पिता का नाम स्वतंत्रता और पता जेल है' : चंद्रशेखर आजाद
6.'मैं ऐसे धर्म को मानता हूं, जो स्वतंत्रता समानता और भाईचारा सिखाता है।'
चंद्र शेखर आजाद
7. 'चिंगारी आजादी की सुलगती मेरे जिस्म में हैं. इंकलाब की ज्वालाएं लिपटी मेरे बदन में हैं. मौत जहां जन्नत हो यह बात मेरे वतन में है. कुर्बानी का जज्बा जिंदा मेरे कफन में है।'
चंद्र शेखर आजाद
8. हवाई जहाज जमीन पर सुरक्षित रहता है, लेकिन वह इसके लिए नहीं बना होता। जीवन में कुछ सार्थक जोखिम उठाएं ताकि ऊँचाइयों को प्राप्त कर सकें।"
चंद्र शेखर आजाद
चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि संदेश (Tribute Messages on Chandra Shekhar Azad's Death Anniversary )
1. "माँ भारती के सच्चे सपूत, वीर क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद को शत-शत नमन। उनका बलिदान युगों-युगों तक प्रेरणा देता रहेगा।"
2. "दुश्मन की गोलियों का सामना करने वाले महान स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आजाद को श्रद्धांजलि। वे हमारे हृदयों में सदैव जीवित रहेंगे।"
3. "आजाद थे, आजाद हैं, और आजाद रहेंगे - चंद्रशेखर आजाद को उनकी पुण्यतिथि पर नमन। उनकी वीरता अविस्मरणीय है।"
4. "जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए प्राणों की आहुति दी, ऐसे वीर चंद्रशेखर आजाद को नमन।"
5. "भारत माता के वीर सपूत चंद्रशेखर आजाद को श्रद्धांजलि। उनका संघर्ष और बलिदान हमें सदैव प्रेरित करता रहेगा।"
6. "स्वतंत्रता संग्राम के महानायक चंद्रशेखर आजाद को उनकी पुण्यतिथि पर कोटि-कोटि नमन।"
7. "देशभक्ति और वीरता की मिसाल, चंद्रशेखर आजाद को भावपूर्ण श्रद्धांजलि।"
8. की स्वतंत्रता के लिए बलिदान देने वाले चंद्रशेखर आजाद का अमर संदेश हमें सदैव प्रेरित करता रहेगा।"
9. "चंद्रशेखर आजाद के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। वे सदा हमारे दिलों में जीवित रहेंगे।"
10. "भारत के वीर सपूत चंद्रशेखर आजाद को शत-शत नमन। उनका अमर बलिदान देशवासियों को हमेशा प्रेरित करता रहेगा।"



Click it and Unblock the Notifications
