Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
Chandrayaan 3: चंद्रयान मिशन-3 को लीड कर रही हैं 'रॉकेट वुमन' ऋतु करिधाल, दुनिया देखेगी भारत की ‘विमेन पावर’
Chandrayaan 3- 14 जुलाई 2023 और शुक्रवार का दिन भारतीयों के साथ पूरी दुनिया की नजर जमी हैं चंद्रयान 3 पर जो आज लॉन्च हो रहा है। चंद्रयान 3 मिशन पर कई भारतीय वैज्ञानिकों की भरपूर मेहनत शामिल है, लेकिन सबसे खास हैं 'रॉकेट वुमन' यानि की अंतरिक्ष वैज्ञानिक रितु करिधल श्रीवास्तव। ऋतु करिधल श्रीवास्तव इस प्रोजेक्ट को लीड कर रही हैं। इससे पहले ऋतु मंगलयान मिशन में भी अपना कमाल दिखा चुकी हैं। ऋतु कारीधल श्रीवास्तव चंद्रयान मिशन-3 की निदेशक हैं।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान परिषद (ISRO) चंद्रयान-3 को चंद्रमा की दक्षिण भाग जहां अभीतक कोई नहीं पहुंच सका है वहां पर सॉफ्ट लैडिंग के लिए पूरी मेहनत कर रहा है। चंद्रयान-मिशन 3 की लैंडिंग की जिम्मेदारी ऋतु पर है।

नवाबों के शहर लखनऊ की बेटी हैं ऋतु
ऋतु करिधल श्रीवास्तव लखनऊ की रहने वाली हैं। उन्होंने अपनी पढ़ाई लखनऊ यूनिवर्सिटी से पूरी की। उन्होंने फिजिक्स में एमएससी की है। फिजिक्स एमएससी के बाद ऋतु ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस, बेंगलुरु से अपनी पढ़ाई पूरी की और इसरो में साल 1997 से नौकरी करना शुरू कर दिया।

चंद्रयान-3 मिशन की लॉन्चिंग
चंद्रयान-3 मिशन की लॉन्चिंग 14 जुलाई शुक्रवार 2023 को 2.35 मिनट पर है। ये मिशन आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा (Sriharikota) से लॉन्च किया जाएगा। इसरो (ISRO) ने बताया कि देश के तीसरे चंद्र मिशन चंद्रयान-3 (Chandrayaan 3) के लॉन्चिंग का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। ये मिशन प्रक्षेपण यान मार्क-3 (LVM3) से लॉन्च होगा। चंद्रयान-3 चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग अगस्त के आखिर में करेगा।
Image Courtesy- Twitter



Click it and Unblock the Notifications
