Latest Updates
-
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
World Nature Conservation Day 2026: क्यों मनाते हैं विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
World Hepatitis Day 2026: हेपेटाइटिस क्या है? जानें इसके लक्षण, कारण, प्रकार और बचाव के उपाय -
CJP के बाद किसने शुरू की E20 जनता पार्टी? सोशल मीडिया पर जुड़े लाखों फॉलोअर्स, जानें क्या है मांग -
कौन हैं Indian Idol 16 की विनर ज्योतिर्मयी नायक? कैंसर मरीजों को देती थीं थेरेपी, अब है ये सपना -
Bank Holidays August 2026: अगस्त में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
APJ Abdul Kalam Death Anniversary: सपनों को पूरा करने का हौसला देते हैं डॉ. कलाम के ये 10 प्रेरणादायक विचार -
Jaya Parvati Vrat Katha: जया पार्वती व्रत में जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, मिलेगा अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद
Baby Nickname: बेबी को देना चाहते है यूनीक नाम, इन कोरियाई नामों की लिस्ट पर जरूर डाले नजर

बच्चों का नाम रखने के लिए आजकल पैरेंट्स काफी कंफ्यूज रहते हैं। हर पैरेंट्स अपने बच्चों को यूनीक नाम देना चाहते हैं, जिसके लिए वो भारतीय नामों की जगह अपने बच्चों को विदेशी नाम देना पसंद कर रहे हैं। आज के समय में कोरियन ड्रामा लोगों के भी काफी फेमस हो रहे हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने बच्चे को कोई प्यारा सा निकनेम देना चाहते हैं तो हम आपके बच्चे के लिए कुछ कोरियन नामों की लिस्ट और उसके अर्थ लेकर आए हैं।
कोरियन नामों की लिस्ट
बेबी बॉय के लिए नाम और अर्थ
1. क्वान
अगर आप अपने बेटे के लिए एक यूनीक नाम की तलाश कर रहे हैं तो क्वान नाम उनके लिए परफेक्ट होता है। इस नाम का अर्थ होता है मजबूत यानि स्ट्रॉन्ग होना।
2. मिनजुन
अगर आप भी कोरियाई ड्रामा के फैन है तो आपको ये जरूर पता होगा कि मिनजुन एक बहुत ही पॉपुलर नाम है। जिसका अर्थ होता है प्यार।
3. शिन
आप अपने बेटे का नाम से शिन भी रख सकते हैं ये पुकारने में भी छोटा है और सुनने में भी काफी यूनीक लगता है। शिन नाम भरोसे, विश्वास और आस्था के लिए किया जाता है।
4. जिओन
कोरियाई नाम जिओन के तीन अर्थ होता है, निर्माण करना, स्ट्रॉन्ग और सम्मान मिलना। आप अपने बेटे को यह यूनीक नाम दे सकते हैं। बड़े होकर उसे खुद भी अपना ये निक नेम जरूर पसंद आएगा।
5. जिन
कोरिया में लड़कों का यह नाम बहुत पॉपुलर है। जिन नाम गहने के लिए यूज किया जाता है। इस नाम का अर्थ सच्चाई और ईमानदारी भी होता है
बेबी गर्ल के लिए नाम
1. योंग
बेबी गर्ल के लिए कोरियाई नाम योंग भी काफी अच्छा है। इसका अर्थ बहादुर और साहसी होता है।
2. ऐरा
आपकी बेटी के लिए ऐरा नाम बहुत ही प्यारा होता है। बेबी गर्ल के लिए ये छोटा-सा नाम एकदम परफेक्ट है। ऐरा नाम का अर्थ होता है प्यार, प्रेम और स्नेह।
3. कियारा
आपने बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी का नाम तो सुना होगा। कियारा भी एक कोरियन नाम है। जिसका अर्थ होता है चमक और भगवान का कीमती तोहफा। ऐसे में आप भी अपनी बेटी का नाम कियारा रख सकते हैं।
4. क्योंग
क्योंग एक कोरियाई नाम है, जिसका अर्थ साइन, और रोशनी से होता है। अगर आप भी अपनी बेटी की चमक हमेशा बरकरार रखना चाहते हैं तो उसके लिए क्योंग नाम बिल्कुल परफेक्ट है।
5. मिन
आपकी लाडली के लिए मिन निक नेम भी काफी अच्छा है। मिन नाम का अर्थ होता है बुद्धिमान। ऐसे में आप अपनी बेटी को इस प्यारे से नाम से भी पुकार सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications