Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
Chhath Puja Bank Holiday: छठ पूजा को लेकर इस हफ्ते 4 दिन बैंक रहेंगे बंद, ब्रांच जानें से पहले देख लें तारीख
Chhath Puja 2024 Bank Holiday: छठ पूजा के अवसर पर बिहार, झारखंड, दिल्ली, और पश्चिम बंगाल में अगले सप्ताह 7 से 10 नवंबर 2024 तक बैंकों की लगातार चार दिन की छुट्टियां होंगी। इस दौरान ग्राहकों को बैंकिंग सेवाओं में रुकावट का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए पहले से योजना बनाना जरूरी है।

छठ पूजा 2024 पर बैंक छुट्टियों का शेड्यूल: (Chhath Puja 2024 Bank Holidays)
- 7 नवंबर (गुरुवार): छठ पूजा संध्या अर्घ्य के कारण बिहार, दिल्ली, झारखंड और पश्चिम बंगाल में बैंक बंद रहेंगे।
- 8 नवंबर (शुक्रवार): सुबह का अर्घ्य और वांगला महोत्सव के अवसर पर बिहार, झारखंड और मेघालय में बैंक बंद रहेंगे।
- 9 नवंबर (शनिवार): यह महीने का दूसरा शनिवार है, इसलिए राष्ट्रीय स्तर पर बैंक बंद रहेंगे।
- 10 नवंबर (रविवार): साप्ताहिक छुट्टी के कारण सभी बैंक बंद रहेंगे।
इन दिनों के दौरान बैंकिंग कार्य करने के लिए पहले से तैयारी कर लें।
नवंबर 2024 में बैंक की छुट्टियां (November 2024 Bank Holidays)
नवंबर 2024 में बैंक कई दिनों के लिए बंद रहेंगे। 3 नवंबर (रविवार) को सभी बैंक बंद रहेंगे। 15 नवंबर (शुक्रवार) को गुरु नानक जयंती/कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर मिजोरम, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, और ओडिशा जैसे राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। इसके बाद, 17 नवंबर (रविवार) को देश भर में छुट्टी होगी, और 18 नवंबर (सोमवार) को कर्नाटक में कनकदास जयंती पर छुट्टी रहेगी। 23 नवंबर को चौथा शनिवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे, और फिर 24 नवंबर (रविवार) को भी बैंक बंद रहेंगे।
डिजिटल बैंकिंग सेवाएं
छठ और अन्य छुट्टियों के दौरान बैंकिंग जरूरतों को पहले से निपटा लेना बेहतर होगा। हालाँकि बैंक शाखाएँ बंद रहेंगी, लेकिन इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल ऐप, और एटीएम जैसी डिजिटल सेवाएं चालू रहेंगी, जिससे आप लेनदेन कर सकेंगे।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
