Latest Updates
-
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह
Chhatrapati Shivaji Maharaj Quotes : छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर पढ़े अनमोल विचार, रगों में भर जाएगा जोश
Chhatrapati Shivaji Maharaj Jayanti 2024: भारत के वीर सपूत छत्रपति शिवाजी महाराज की आज जयंती है। छत्रपति शिवाजी महाराज मराठा सम्राट थे, जिनकी शौर्यगाथा इतिहास के पन्नों में सुनहरे अक्षरों में दर्ज है। शिवाजी महाराज की वीरता की मिसाल महाराष्ट्र में ही नहीं, बल्कि पूरे देश में दी जाती है और गर्व व ऊर्जा के साथ उनका नाम लिया जाता है। वह एक देशभक्त, कुशल प्रशासक और साहसी योद्धा थे।
मुगलों को परास्त करने वाले शिवाजी महाराज का जन्म 19 फरवरी 1630 में हुआ था। वहीं उनकी मृत्यु 3 अप्रैल 1680 में हो गई थी।

अपने राष्ट्र को मुगलों के चंगुल से बचाने और इसे मजबूत बनाने के लिए शिवाजी महाराज ने मराठा साम्राज्य की नींव रखी। जितने ओजस्वी शिवाजी खुद थे, उतने ही ऊर्जावान उनके विचार भी थे। छत्रपति शिवाजी महाराज की 394 वीं जयंती के मौके पर मराठा सम्राट के अनमोल विचार के बारे में पढ़ें।
छत्रपति शिवाजी के अनमोल विचार (Shivaji Maharaj Jayanti Quotes in Hindi)

1. एक छोटा कदम छोटे लक्ष्य पर, बाद मे विशाल लक्ष्य भी हासिल करा देता है।
2. जब हौसले बुलंद हो, तो पहाड़ भी एक मिट्टी का ढेर लगता है।
3. शत्रु को कमजोर न समझो, तो अत्यधिक बलिष्ठ समझ कर डरना भी नहीं चाहिए।
4. जब लक्ष्य जीत की हो, तो हासिल करने के लिए कितना भी परिश्रम, कोई भी मूल्य , क्यो न हो उसे चुकाना ही पड़ता है।
5. जो मनुष्य समय के कालचक्र में भी पूरी शिद्दत से, अपने कार्यो में लगा रहता है। उसके लिए समय खुद बदल जाता है।
6. बदला लेने की भावना मनुष्य को जलाती रहती है, संयम ही प्रतिशोध को काबू करने का एक मात्र उपाय है।
शिवाजी महाराज स्टेटस हिंदी (Shivaji Maharaj Whatsapp, Facebook status in hindi )

1. आजादी एक वरदान है, जिसे पाने का अधिकार हर इंसान को होता है।
2. एक विशाल पहाड़ भी मिट्टी का ढेर लगता है, अगर आपके हौसलें बुलंद है।
3. दुश्मन को कभी कमजोर नही समझना चाहिए और ना ही अत्यधिक ताकतवर समझकर डरना चाहिए।
4. उस व्यक्ति का समय भी अच्छे समय में बदल जाता है जो अपने बुरे वक्त में भी पूरी लगन के साथ अपने कार्यों में लगा रहता है।
5. आत्मबल सामर्थ्य देता है और सामर्थ्य विद्या प्रदान करती है और विद्या स्थिरता प्रदान करती है और स्थिरता विजय की ओर ले जाती है।
6. भले हर किसी के हाथ में तलवार हो, यह इच्छाशक्ति है जो एक सत्ता स्थापित करती है।
7. नारी के सभी अधिकारों में, सबसे महान अधिकार माँ बनने का है।
8. जो धर्म, सत्य, श्रेष्ठता और परमेश्वर के सामने झुकता है। उसका आदर समस्त संसार करता है।

शिवाजी महाराज के महान विचार (Shivaji Maharaj Thoughts in Hindi)
1. अपने आत्मबल को जगाने वाला, स्वयं को पहचानने वाला और मानव जाति के कल्याण की सोच रखने वाला, पूरे संसार पर राज कर सकता है।
2 .हमें अपना सर कभी नही झुकाना चाहिए, इसे हमेशा ऊंचा रखना चाहिए।
3. जो मनुष्य स्वराज्य और परिवार में से स्वराज्य को चुनता है, वही एक सच्चा नागरिक होता है।
4. एक वीर योद्धा हमेशा विद्वानों के सामने ही झुकता है।
5. मातृभूमि के लिए सब कुछ न्यौछावर कर देना ही धर्म है, ऐसे धर्म का पालन सिर्फ महान लोग ही करते है।
6. हम जिस जगह रहते है उस जगह का और पूर्वजों का इतिहास हमें मालूम होना चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications
