Latest Updates
-
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती
छत्रपति शिवाजी महाराज की पुण्यतिथि पर पढ़िए उनके अनमोल विचार, लहू दौड़ उठेगा देशभक्ति का जज्बा
Chhatrapati Shivaji Maharaj Punyatithi Quotes: आज छत्रपति शिवाजी महाराज की पुण्यतिथि पर हम उनके अदम्य साहस, कुशल नेतृत्व और राष्ट्रभक्ति को नमन करते हैं। वह केवल एक वीर योद्धा ही नहीं, बल्कि दूरदर्शी शासक भी थे। उनका जीवन संघर्ष, आत्मसम्मान और स्वतंत्रता की भावना से प्रेरित था। उनके अनमोल विचार हमें जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। शिवाजी महाराज कहते थे, "स्वराज्य मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है।" उनका जीवन हमें सिखाता है कि दृढ़ संकल्प और सही नेतृत्व से कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। हर वर्ष 3 अप्रैल के दिन उनकी पुण्यतिथि मनायी जाती है। महाराज शिवाजी की पुण्यतिथि के मौके पर उनकी स्मृति में पेश हैं नमन पूर्ण सन्देश -

1. एक छोटा कदम छोटे लक्ष्य पर, बाद में विशाल लक्ष्य भी हासिल करा देता है।
शिवाजी महाराज को पुण्यतिथि के मौके पर नमन!
2. जब हौसले बुलन्द हो, तो पहाड़ भी एक मिट्टी का ढेर लगता है।
पुण्यतिथि के मौके पर छत्रपति शिवाजी महाराज को कोटि कोटि नमन!
3. शत्रु को कमजोर न समझो, तो अत्यधिक बलिष्ठ समझ कर डरो भी मत।
पुण्यतिथि के मौके पर छत्रपति शिवाजी महाराज को कोटि कोटि नमन!
4. सर्वप्रथम राष्ट्र, फिर गुरु, फिर माता-पिता, फिर परमेश्वर।अतः पहले खुद को नहीं राष्ट्र को देखना चाहिए।
शिवाजी महाराज को पुण्यतिथि के मौके पर नमन!
5. अगर मनुष्य के पास आत्मबल है, तो वो समस्त संसार पर अपने हौसले से विजय पताका लहरा सकता है।
शिवाजी महाराज को पुण्यतिथि के मौके पर नमन!
6. शूरवीरों की यह धरती,
छत्रपति शिवाजी पालनहार,
बुराई जिससे कोसों दूर भागे,
ऐसी गूंजी है हुंकार।
पुण्यतिथि के मौके पर छत्रपति शिवाजी महाराज को कोटि कोटि नमन!
7. हर मराठा पागल है भगवे का, स्वराज का, शिवाजी राजे का... जय भवानी, जय शिवाजी। शिवाजी महाराज को पुण्यतिथि के मौके पर नमन!
8. अपने आत्मबल को जगाने वाला,
खुद को पहचानने वाला
और मानव जाति के कल्याण की सोच रखने वाला
पूरे विश्व पर राज कर सकता है
ऐसे ही महान व्यक्तित्व छत्रपति शिवाजी को कोटि कोटि नमन



Click it and Unblock the Notifications
