Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Chhattisgarh Diwas 2025 Wishes: छत्तीसगढ़ दिवस के मौके पर प्रियजनों को भेजे ये संदेश, अपने प्रदेश पर करें गर्व
Chhattisgarh Diwas 2025 Wishes: हर साल 1 नवंबर को छत्तीसगढ़ अपना स्थापना दिवस मनाता है। ये एक ऐसा दिन जो गौरव, संस्कृति और आत्मसम्मान का प्रतीक है। सन् 2000 में मध्यप्रदेश से अलग होकर बना यह राज्य आज अपनी समृद्ध परंपराओं, लोककला, त्योहारों और मेहनतकश लोगों की पहचान से पूरे देश में खास स्थान रखता है। छत्तीसगढ़ सिर्फ एक राज्य नहीं, बल्कि "धरती के स्वर्ग" जैसा स्थल है, जहां संस्कृति, सरलता और संवेदना साथ-साथ बसती हैं। इस दिन प्रदेशवासी एक-दूसरे को शुभकामनाएं देते हैं और अपने राज्य की उपलब्धियों पर गर्व करते हैं।
आप भी इस खास अवसर पर अपने प्रियजनों को छत्तीसगढ़ दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं भेजें और अपने राज्य की अनोखी पहचान पर गर्व महसूस करें। यहां देखें कुछ सुंदर संदेश, कोट्स और स्टेटस जिन्हें आप सोशल मीडिया पर शेयर कर सकते हैं।
छत्तीसगढ़ दिवस शुभकामना संदेश (Wishes in Hindi)
छत्तीसगढ़ दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं! हमारे राज्य की संस्कृति यूं ही समृद्ध और गौरवशाली बनी रहे।
गर्व है मुझे छत्तीसगढ़िया होने पर - जय जोहार और हैप्पी छत्तीसगढ़ दिवस!
धरती सोन चिरैया, संस्कृति अनमोल - छत्तीसगढ़ दिवस पर प्रदेश को शत्-शत् नमन।
मेहनतकश लोगों की धरती, समृद्ध परंपराओं की पहचान - हैप्पी छत्तीसगढ़ दिवस!
आज के दिन जन्मा था हमारा गौरव, हमारी पहचान - जय छत्तीसगढ़!
छत्तीसगढ़ दिवस की बधाई! ये राज्य यूं ही विकास के नए आयाम छूता रहे।
जय जोहार छत्तीसगढ़ - जहां माटी भी बोलती है और संस्कृति खिलती है।

गर्व से कहो, हम छत्तीसगढ़िया हैं!
ईश्वर करे हमारा छत्तीसगढ़ सदैव सुखी, समृद्ध और प्रगतिशील रहे।
छत्तीसगढ़ के हर कोने में बसी है संस्कृति की खुशबू - Happy Chhattisgarh Diwas!
इस राज्य की माटी में जो अपनापन है, वो कहीं और नहीं - जय छत्तीसगढ़!
छत्तीसगढ़ दिवस पर करें प्रण - प्रदेश की संस्कृति और विकास को आगे बढ़ाने का।
छत्तीसगढ़, तुम्हारा इतिहास और भविष्य दोनों प्रेरणादायक हैं।
अपने राज्य पर गर्व करो, यही हमारी असली पहचान है - Happy Foundation Day!
छत्तीसगढ़ की माटी में जन्म लेना सौभाग्य की बात है।
मेहनत, ममता और मिट्टी की खुशबू - यही है हमारा छत्तीसगढ़।
छत्तीसगढ़ दिवस पर सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।
"जय जोहार" - यही है छत्तीसगढ़ का सबसे प्यारा अभिवादन।
संस्कृति, कला और सौहार्द्र की भूमि - Happy Chhattisgarh Day!
छत्तीसगढ़ दिवस के इस पावन अवसर पर अपने राज्य की समृद्धि की कामना करें।
छत्तीसगढ़ दिवस स्टेटस (Status in Hindi)
गर्व है कि मैं छत्तीसगढ़ की माटी में जन्मा हूँ - जय जोहार!
माटी बोले छत्तीसगढ़िया - संस्कृति, प्रेम और अपनापन एक साथ!
जहां मेहनत पूजा है और सादगी पहचान - वो है मेरा छत्तीसगढ़।
आज हमारे छत्तीसगढ़ का जन्मदिन है - Happy Foundation Day!
हर छत्तीसगढ़िया के दिल में बसती है अपनी धरती की खुशबू।
जय जोहार छत्तीसगढ़! संस्कृति और स्वाभिमान की अनोखी मिसाल।
छत्तीसगढ़ दिवस - अपनी जड़ों को याद करने का दिन।
गर्व है हमें अपने प्रदेश की संस्कृति और लोककला पर।
छत्तीसगढ़ दिवस मुबारक - हमारी धरती सदा हरी-भरी रहे। 🌿
एक प्रदेश, अनेक पहचान - यही है छत्तीसगढ़ की खूबसूरती।
प्रेरणादायक कोट्स (Quotes on Chhattisgarh Diwas)
"छत्तीसगढ़ केवल एक राज्य नहीं, यह संस्कृति और सभ्यता का जीवंत उदाहरण है।"
"मिट्टी की महक, बोली की मिठास और लोगों का अपनापन - यही है छत्तीसगढ़ की पहचान।"
"जो अपनी माटी से जुड़ा है, वही सच्चा छत्तीसगढ़िया है।"
"छत्तीसगढ़ की ताकत उसकी सादगी और मेहनतकश जनता है।"
"हर प्रदेश की पहचान उसकी संस्कृति से होती है - और छत्तीसगढ़ इसका सर्वोत्तम उदाहरण है।"
"विकास तभी सच्चा है जब उसमें परंपरा और संस्कृति का संतुलन हो।"
"छत्तीसगढ़ दिवस हमें याद दिलाता है कि एकता और आत्मगौरव ही असली शक्ति है।"
"जहां मेहनत धर्म है और प्रेम पूजा - वही है मेरा छत्तीसगढ़।"
"माटी से जुड़ना ही असली प्रगति है, यही सिखाता है छत्तीसगढ़।"
"छत्तीसगढ़ की धरती सिर्फ उपजाऊ नहीं, संस्कारों से भी समृद्ध है।"



Click it and Unblock the Notifications
