Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
1500 रुपये की पेंशन के लिए सास को कंधे में बैठा 9 किलोमीटर पैदल चली बहू, Video देखकर रो पड़े लोग
Saas Bahu Viral Video Chhattisgarh pension: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से सास-बहू का एक भावुक करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ये वीडियो किसी के भी कलेजे को चीर कर रख देगा। जिसमें एक मजबूर बहू अपनी 90 साल की बुजुर्ग सास को पीठ पर लादकर, चिलचिलाती धूप और पथरीले रास्तों पर नाले को पार करते हुए 9 किलोमीटर पैदल चलकर बैंक पहुंचती है। आसमान से बरसती आग, पैरों को जला देने वाली जमीन और पीठ पर उम्र के आखिरी पड़ाव पर खड़ी सास का बोझ लादे महिला बैंक जाती है तो लोग सोच रहे होंगे लाखों या करोड़ों रुपये हाथ लगने वाले होंगे। लेकिन हकीकत इसके बिल्कुल विपरीत है, जी हां, सिर्फ 1500 रुपये की अटकी हुई पेंशन के लिए महिला अपनी सास को पीठ पर लादे बैंक जाती है। यह नजारा जिसने भी देखा, उसकी आंखें नम हो गईं। लोग इस वीडियो को देखकर रो पड़े हैं। आइए जानते हैं क्या है पुरा मामला...

क्यों 90 साल की सास को पीठ पर लादकर बैंक ले गई बहू?
जरा सोचिए जहां प्रचंड गर्मी की वजह से लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल है ऐसे में उम्र के आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुकी बुढ़ी सास को पीठ पर बिठाए बहू सुखमनिया बैंक पहुंचती है। 1500 रुपये के लिए पथरीले रास्तों और नाले को पार कर महिला 9 किलो मीटर का सफर तय करना उसकी मजबूरी के बारे में चीख-चीख कर बता रहा है। वायरल हो रही ये वीडियो लोगों की आंखें नम कर रही है और कई सवाल भी खड़े कर रही है।
3 महीने से नहीं मिली थी पेंशन
सुखमनिया ने बताया कि पिछले 3 महीनों से सास की पेंशन नहीं मिली है। रोते-रोते अपनी मजबूरी को बंया करती सुखमनिया के दर्द ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। वो बताती हैं कि न तो कोई लाने का साधन है और न कोई मदद के लिए आता है। पहले तो तपेश नामक व्यक्ति उनके घर आकर पेंशन दे देता था लेकिन अब आना बंद कर दिया है। सुखमनिया ने सुबकते हुए बताया कि उनका परिवार बेहद गरीब है और जंगलों के बीच बसे उनके गांव तक पहुंचने का रास्ता बेहद दुर्गम है।
बीच में एक गहरा नाला पड़ता है, जिसके कारण गांव तक कोई भी गाड़ी या एम्बुलेंस नहीं पहुंच पाती। ऐसे में उन्हें पीठ पर लादकर ही सास को बैंक तक लाना पड़ता है। मिली जानकारी के अनुसार, बुजुर्ग महिला की पेंशन पिछले कई महीनों से अटकी हुई थी। बैंक का नियम था कि जब तक 90 साल की बुजुर्ग महिला खुद आकर अपना अंगूठा नहीं लगाएगी और 'केवाईसी' की प्रक्रिया पूरी नहीं होगी, तब तक पेंशन जारी नहीं की जाएगी।
वायरल वीडियो को देख रो पड़े लोग
सास बहू का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है जिसे देख लोग भावुक हो रहे हैं। एक ने लिखा- ऐसे वीडियो को देख रोना आ जाता है। दूसरे ने लिखा- इस वीडियो पर इतना ज्यादा रीट्वीट हुआ कि बुजुर्ग मां और उनकी बहू को परेशान करने वालों को कुछ शर्म महसूस हुई। किसी ने लिखा- हम यहां एसी में बैठे हैं और ये महिला जलाने वाली गर्मी में 1500 रूपये के लिए संघर्ष कर रही है। इसी तरह के बहुत से कमेंट आए हैं।



Click it and Unblock the Notifications
