Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Children's Day Speech in Hindi: बाल दिवस पर दें ये जोशीला भाषण, स्टेज पर चमक उठेगा आपका आत्मविश्वास
Children's Day Speech/Nibandh in Hindi: हर साल 14 नवंबर को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू का जन्म हुआ था। वो बच्चों को बहुत प्यार करते थे इसलिए बच्चे उन्हें प्यार से चाचा नेहरू कहकर पुकारते थे। चाचा नेहरू की जयंती के असवर पर बाल दिवस मनाया जाता है और स्कूल-कॉलेज और अकेडमिक संस्थानों में इस दिन पर प्रोग्राम होते हैं और इसके लिए बच्चे भाषण और निबंध तैयार करते हैं।
अगर आप भी अपने स्कूल में भाषण देने की तैयारी कर रहे हैं तो हम आपके लिए लेकर आए हैं आसान और सरल भाषा में निबंध और भाषण। साथ में ये भी जान लें कि भाषण देते समय किन-किन बातों का ध्यान रखें।

बाल दिवस पर दें ये भाषण
सम्मानित प्रधानाचार्य महोदय / महोदया, अध्यापकगण, और मेरे प्यारे साथियों,
आप सभी को नमस्कार।
आज हम सब यहां बाल दिवस मनाने के लिए एकत्र हुए हैं। हर साल 14 नवंबर को हम यह दिन बड़े हर्ष और उत्साह के साथ मनाते हैं। यह दिन हम बच्चों के अधिकारों, खुशियों और उज्जवल भविष्य को समर्पित है। 14 नवंबर को हम इसलिए मनाते हैं क्योंकि इसी दिन हमारे देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी का जन्म हुआ था। नेहरू जी बच्चों से बहुत प्यार करते थे। बच्चे उन्हें प्यार से "चाचा नेहरू" कहते थे। उनका मानना था कि "आज के बच्चे ही कल का भारत हैं।"
बाल दिवस हमें यह याद दिलाता है कि हर बच्चे को शिक्षा, प्यार, और अवसर मिलना चाहिए। कोई भी बच्चा भेदभाव, गरीबी या डर के साये में न रहे यही असली बाल दिवस का संदेश है। हम सभी बच्चों को चाहिए कि हम मेहनत से पढ़ें, अच्छे संस्कार अपनाएं, और अपने माता-पिता व देश का नाम रोशन करें। क्योंकि जब बच्चे आगे बढ़ते हैं, तभी देश आगे बढ़ता है।
अंत में, मैं यही कहना चाहूंगा या चाहुंगी "हर बच्चे में छिपा है एक चमकता सितारा,
बस उसे चाहिए प्यार और सहारा।"
धन्यवाद!
जय हिन्द!
भाषण को यादगार बनाने के टिप्स
मुस्कुराते हुए बोलें आपकी स्माइल ही आत्मविश्वास दिखाती है।
शुरुआत और अंत जोश से करें इससे भाषण प्रभावशाली लगता है।
कविता या उद्धरण शामिल करें जैसे "बच्चे फूल हैं इस बगिया के..."
शब्द सरल रखें ताकि हर कोई आसानी से समझ सके।
थोड़ा जोश और भावनाएं जोड़ें ताकि भाषण दिल को छू जाए।



Click it and Unblock the Notifications
