Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
शादी करो, बच्चा पैदा करो वरना नौकरी छोड़ो... भारत के इस पड़ोसी देश ने जारी किया अजीबो गरीब फरमान
दुनिया में कभी बढ़ती आबादी को लेकर चिंता जताई जाती थी, लेकिन अब कई देशों में घटती जनसंख्या एक गंभीर समस्या बन रही है। चीन, जो कुछ साल पहले तक दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश था, अब इसी गिरती जनसंख्या दर से परेशान है। इस संकट से निपटने के लिए चीन ने अपनी जनसंख्या नीति में बदलाव किए हैं। पहले जहां एक दंपति को सिर्फ एक बच्चा पैदा करने की अनुमति थी, वहीं अब सरकार ने इस नीति को पूरी तरह खत्म कर दिया है।
इसी के चलते कुछ कंपनियों ने अपने कर्मचारियों को सख्त निर्देश जारी किए हैं। इन कंपनियों ने अपने एम्प्लॉयीज को 30 सितंबर तक शादी करने और परिवार शुरू करने का आदेश दिया है। यदि कर्मचारी ऐसा नहीं करते हैं और बैचलर लाइफ जीते हैं, तो नौकरी से निकाला जा सकता है। यह फरमान सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और इसकी व्यापक आलोचना भी हो रही है।

शादी और बच्चे न पैदा करना विश्वासघात?
चीन की शंगडोंग शंटियन केमिकल ग्रुप जैसी कुछ कंपनियां इस आदेश को सख्ती से लागू कर रही हैं। हाल ही में जारी किए गए एक नोटिस में 28 से 58 वर्ष के अविवाहित और तलाकशुदा कर्मचारियों को भी इस नियम के दायरे में लाया गया है। नोटिस में साफ लिखा है कि "देश के आह्वान का जवाब न देना, शादी न करना और बच्चे न पैदा करना विश्वासघात है।"
अगर आप शादी नहीं करते हैं तो नौकरी से निकाल दिया जाएगा. कंपनी ने कर्मचारियों को 30 सितंबर तक की मोहलत दी है।
कंपनियों के नए फरमान
चीन में जनसंख्या वृद्धि को बढ़ावा देने के लिए कई तरह के नए प्रयोग किए जा रहे हैं। हाल ही में एक बड़ी सुपरमार्केट चेन ने अपने कर्मचारियों से कहा था कि वे शादी में गिफ्ट की डिमांड न करें, ताकि शादी का खर्च कम हो और लोग जल्दी शादी करने के लिए प्रेरित हों।
लगातार गिर रही चीन की जनसंख्या
चीन में बीते साल 61 लाख शादियां हुईं, जो 2022 की तुलना में 20% कम है। यह आंकड़ा 1986 के बाद सबसे कम है। पिछले तीन सालों से चीन की आबादी लगातार घट रही है, जिससे सरकार और कंपनियां चिंतित हैं।
सरकार इस ट्रेंड को रोकने के लिए नए नियम लाने की तैयारी कर रही है, जिनमें शादी की उम्र घटाने से लेकर प्रेग्नेंसी को बढ़ावा देने तक के उपाय शामिल हैं। लेकिन सवाल यह है कि क्या जबरन शादी और परिवार बढ़ाने के ऐसे फरमान वाकई असरदार साबित होंगे?



Click it and Unblock the Notifications
