Latest Updates
-
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2025 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा!
Birthday Special: राजा की तरह रॉयल लाइफ जीते हैं साउथ के 'मेगास्टार' चिरंजीवी, अथाह संपति के हैं मालिक
Chiranjeevi Net Worth: भारतीय सिनेमा में 'मेगास्टार' कहलाने वाले चिरंजीवी का नाम ही उनके स्टारडम का सबूत है। फिल्मों में उनके करिश्मे के साथ-साथ असल जिंदगी में भी उनकी लाइफस्टाइल किसी राजा से कम नहीं है। आलीशान महलनुमा घर, लग्जरी कारों का बड़ा कलेक्शन और प्राइवेट जेट चिरंजीवी की जिंदगी एकदम शाही अंदाज में गुजरती है। चिरंजीवी की एक्टिंग के साथ ही उनकी पर्सनल लाइफ भी अक्सर चर्चा में रहती है।
आज चिरंजीवी का बर्थडे है तो इस खास दिन पर सबसे पहले उन्हें हैप्पी बर्थडे। अब इस खास दिन पर जानते हैं 'मेगास्टार' शाही जिंदगी के बारे में और उनकी नेटवर्थ के बारे में कि कितने अमीर हैं राम चरण के पिता।

शाही लाइफस्टाइल की झलक
चिरंजीवी की लाइफस्टाइल किसी महाराजा से कम नहीं है। वो हैदराबाद में करोड़ों की कीमत वाला शानदार महलनुमा घर रखते हैं, जिसमें मॉडर्न सुविधाओं के साथ-साथ शाही इंटीरियर भी है। इसके अलावा उनके पास रोल्स-रॉयस, मर्सिडीज और बीएमडब्ल्यू जैसी लग्जरी कारों का बेहतरीन कलेक्शन है।
उनकी शाही लाइफस्टाइल का पता आप इस बात से लगा सकते हैं कि उनके पास प्राइवेट जेट है जिसमें वो अक्सर सफर करते हैं। जो उनके रुतबे और आलीशान जिंदगी का सबूत है।
चिरंजीवी की नेटवर्थ
रिपोर्ट्स की मानें तो चिरंजीवी कुल 1650 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं। अभिनेता फिल्मों के अलावा विज्ञापनों, बिजनेस वेंचर्स से कमाई करते हैं। यही नहीं चिरंजीवी तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के सबसे ज्यादा फीस लेने वाले एक्टर भी हैं। उनकी एक्टिंग के साथ ही उनके लुक के भी लोग फैन हैं। एक्शन फिल्म हो या रोमांटिक हर किसी में वो अपनी एक्टिंग के झंडे गाड़ देते हैं।
चिरंजीवी वर्कफ्रंट
अब चिरंजीवी की अपकमिंग फिल्म 'विश्वम्भरा' का सभी को इंतजार है। जो लगभग बनकर पूरी तरह से तैयार है। एक्टर को गिफ्ट देने की भी तैयारी हो गई है और उनके बर्थडे के मके पर फिल्म की एक झलक देखने को मिलेगी। एक्टर ने इस बारे में खुद जानकारी दी। फिल्म के बारे में बात करते हुए वो काफी खुश और एक्साइटेज नजर आ रहे थे।
इस फिल्म में चिरंजीवी के साथ त्रिशा कृष्णन नजर आने वाली हैं। वहीं आशिका रंगनाथ और कुणाल कपूर भी अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाने वाले हैं। हालांकि अभी तक रिलीज डेट सामने नहीं आई है, लेकिन उम्मीद है कि साल के अंत में फिल्म बड़े पर्दे पर आ जाएगी जिसका सभी को इंतजार है।



Click it and Unblock the Notifications
