Latest Updates
-
बेसन या सूजी का चीला, जानें वजन घटाने के लिए कौन सा नाश्ता है सबसे बेस्ट? नोट करें रेसिपी -
तपती धूप में निकलने से पहले खा लें प्याज-हरी मिर्च का ये खास सलाद, लू के थपेड़े भी रहेंगे बेअसर -
Somvar Vrat Katha: सोमवार व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, भगवान शिव पूरी करेंगे हर मनोकामना -
Aaj Ka Rashifal, 20 April 2026: मालव्य योग से चमकेंगे इन राशियों के सितारे, जानें आज का भाग्यफल -
Birthday Wishes for Boss: बॉस के बर्थडे पर भेजें ये खास और सम्मानजनक शुभकामनाएं, बोलें 'हैप्पी बर्थडे' -
पुरानी कब्ज और बवासीर से पाना है छुटकारा, तो इस पौधे की जड़ का करें इस्तेमाल -
वजन कम करने के लिए रोटी या चावल क्या है बेस्ट? करना है वेट लॉस तो जान लें ये 5 बातें -
दीपिका पादुकोण ने शेयर की सेकंड प्रेगनेंसी की गुड न्यूज, 40 की उम्र में मां बनना है सेफ -
Chardham Yatra करने से पहले पढ़ लें ये 5 बड़े नियम, इन लोगों को नहीं मिलेगी यात्रा की अनुमति -
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 10 रुपये के नमक का ये टोटका, रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत
Chocolate Day 2024 : एक तरह की सब्जी है चॉकलेट... इस दिन से जुड़े दिलचस्प फैक्ट, इतिहास और महत्व जानें यहां
Chocolate Day interesting Facts : 9 फरवरी यानी वैलेंटाइन वीक के 3 दिन को चॉकलेट डे के रुप में सेलिब्रेट करते हैं। इस दिन प्रेमी जोड़े एक दूसरे को चॉकलेट देते हैं। चॉकलेट डे मनाने की परंपरा 1840 से चली आ रही है जब वेलेंटाइन डे ने लोकप्रियता हासिल करना शुरू किया और इस प्यार भरे सप्ताह का हिस्सा बन गया।
वैलेंटाइन डे की शुरुआत संत वैलेंटाइन और अन्य ईसाई संतों को सम्मानित करने के लिए एक ईसाई पर्व के रूप में हुई। हालांकि, वैलेंटाइन वीक बहुत से देशों में मनाया जाता है लेकिन, यह सच है कि वैलेंटाइन डे को या वेलेंटाइन वीक पर कोई भी सार्वजनिक अवकाश नहीं होता है।

इतिहास
वेलेंटाइन डे पर चॉकलेट का लेन-देन करने की परंपरा विक्टोरियन युग के समय से लोकप्रिय हो गई। इस दिन को पुरुषों और महिलाओं दोनों एक दूसरे को चॉकलेट देते हैं और अपने रिश्ते में मिठास को एक कदम आगे बढ़ाते हैं। एक अंग्रेजी चॉकलेट निर्माता रिचर्ड कैडबरी ने 19वीं सदी में वेलेंटाइन डे के लिए दिल के शेप का चॉकलेट बॉक्स बनाया और इस परंपरा को लोकप्रिय बनाने में मदद की।
चॉकलेट के फायदे
- - चॉकलेट डे सेलिब्रेट करने के लिए उस के फायदों के बारे में भी जान लें।
- चॉकलेट में फ्लेवनॉल पाया जाता है, जो बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करता है। चॉकलेट फेशियल, वैक्सिंग, फेस - पैक और चॉकलेट बाथ आदि से झुर्रियां कम दूर करके त्वचा में निखार लाया जा सकता है।
- एक अध्ययन के मुताबिक चॉकलेट का सही तरीके से सेवन करने से वजन कम करना आसान हो जाता है।
- चॉकलेट के सेवन से पुरुषों की सेक्सुअल पावर बूस्टर होती है।
- ऑक्सीडेटिव तनाव बढ़ाने वाले हार्मोन को नियंत्रित करके अवसाद को दूर करने में चॉकलेट असरदार है।
चॉकलेट से जुड़े फैक्ट
- चॉकलेट हमेशा से मीठी नहीं थी, कभी इसका स्वाद तीखा हुआ करता था। चॉकलेट के तीखे होने की वजह ये थी कि अमेरिकी लोग इसे बनाने के लिए कोको के बीज को पीसकर उसमे कुछ मसाले व मिर्च मिलाते थे, जिससे इसका स्वाद तीखा हो जाता था।
- एज्टेक्स कोको और उसके बीज इतना पसंद करते थे कि उन्होंने अपने समय में इसे करेंसी के बराबर वैल्यू दी थी।
- चॉकलेट कोको बीन से आती है जो कि कोको ट्री में होते हैं। यह पेड़ भिंडी और कॉटन के परिवार से हैं और इसलिए इसे सब्जी माना जाता है।
- कोको सॉलिड या चॉकलेट लिकर न होने के कारण व्हाइट चॉकलेट को चॉकलेट की श्रेणी में नहीं गिना जाता है। हालांकि इसमें कोको बटर का थोड़ा सा इस्तेमाल किया जाता है।
- नेपोलियन को चॉकलेट इतना पसंद थी कि उन्होंने यह मांग की थी कि सभी सैन्य अभियानों में उन्हें चॉकलेट मिलनी चाहिए। जब वह देर रात तक काम करते, तब वह कॉफी के बजाय चॉकलेट ही खाते थे।
- 1842 में कैडबरी कंपनी ने सबसे पहले चॉकलेट बार बनाया था। कंपनी अभी भी अस्तित्व में है और आज भी विदेश में यह अपने ईस्टर थीम ट्रीट्स के लिए बहुत लोकप्रिय है।
अमेरिका में नहीं अफ्रीका में होती है खेती
चॉकलेट के रूट्स भले ही नॉर्थ अमेरिका में रहे, लेकिन अब अधिकांश कोको (दुनिया की आपूर्ति का लगभग 70%) अफ्रीका से आता है। आइवरी कोस्ट सबसे बड़ा उत्पादक है, जो दुनिया से आने वाले कोको का लगभग 30 प्रतिशत है।



Click it and Unblock the Notifications











