Latest Updates
-
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय
Chocolate Day 2026: वैलेंटाइन वीक में कब और क्यों मनाते हैं चॉकलेट डे? जानिए इसका इतिहास और महत्व
Chocolate Day 2026: हर साल फरवरी के दूसरे सप्ताह में वैलेंटाइन वीक मनाया जाता है, जो प्यार, रिश्तों और भावनाओं को जाहिर करने का खास समय माना जाता है। इस हफ्ते के तीसरे दिन यानी 9 फरवरी को चॉकलेट डे मनाया जाता है। इस दिन कपल्स एक दूसरे को चॉकलेट गिफ्ट करके अपने प्यार का इजहार करते हैं और रिश्तों में मिठास घोलते हैं। चॉकलेट डे सिर्फ चॉकलेट देने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह अपने रिश्ते को खास महसूस कराने और भावनाओं को बिना शब्दों के जाहिर करने का दिन है। चॉकलेट को लंबे समय से प्यार और अपनापन का प्रतीक माना जाता रहा है, इसी वजह से इसे वैलेंटाइन वीक में खास जगह दी गई है। आइए, जानते हैं इस दिन की को मनाने की शुरुआत कब और कैसे हुई?

चॉकलेट डे का इतिहास
माना जाता है कि 16वीं सदी में यूरोप में जब चॉकलेट लोकप्रिय होने लगी, तो इसे धीरे धीरे प्रेम और रोमांस से जोड़ा जाने लगा। समय के साथ चॉकलेट खास मौकों और प्यार के इजहार का हिस्सा बन गई। वैलेंटाइन वीक में चॉकलेट डे को शामिल करने का मकसद रिश्तों में मिठास और सकारात्मक भावनाएं जोड़ना था। चॉकलेट का इतिहास करीब चार हजार साल पुराना बताया जाता है। इसकी शुरुआत मेक्सिको से हुई थी। उस समय चॉकलेट मीठी नहीं बल्कि तीखे स्वाद की होती थी। कोको के बीजों को पीसकर उसमें मसाले और मिर्च मिलाई जाती थी। बाद में स्पेन के जरिए चॉकलेट यूरोप पहुंची और फिर धीरे धीरे दुनिया भर में मशहूर हो गई।
चॉकलेट डे का महत्व
चॉकलेट डे रिश्तों में मिठास लाने का प्रतीक माना जाता है। कहा जाता है कि चॉकलेट गिफ्ट करने से रिश्तों में चल रही गलतफहमियां कम हो जाती हैं और भावनात्मक जुड़ाव मजबूत होता है। चॉकलेट खाने से शरीर में हैप्पी हार्मोन रिलीज होते हैं, जो मूड को बेहतर बनाने और तनाव कम करने में मदद करते हैं।
यह दिन उन लोगों के लिए भी खास होता है, जो अपने पार्टनर को स्पेशल फील कराना चाहते हैं या अपने रिश्ते को नई ऊर्जा देना चाहते हैं।
कैसे मनाएं चॉकलेट डे?
चॉकलेट डे पर आप अपने पार्टनर को उनकी पसंदीदा चॉकलेट गिफ्ट कर सकते हैं। हार्ट शेप चॉकलेट, चॉकलेट बॉक्स या सिंपल चॉकलेट बार इस दिन के लिए परफेक्ट गिफ्ट माने जाते हैं। इसके साथ अगर आप थोड़ा सा प्यार भरा मैसेज या अपने पार्टनर के साथ समय बिताएं, तो यह दिन और भी यादगार बन सकता है। कुल मिलाकर चॉकलेट डे प्यार, अपनापन और रिश्तों की मिठास को सेलिब्रेट करने का दिन है, जो वैलेंटाइन वीक को और खास बना देता है।



Click it and Unblock the Notifications
