Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम
Christmas 2025 Gift Ideas: क्रिसमस पर दें खुशियों का तोहफा, दोस्तों व रिश्तेदारों के लिए बेस्ट गिफ्ट आइडियाज
Christmas 2025 Gift Ideas: आज यानी 25 दिसंबर को मैरी क्रिसमस मनाया जा रहा है जिसका सभी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। क्रिसमस सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि अपनों के साथ खुशियां बांटने का सबसे खूबसूरत मौका होता है। इस खास दिन पर सबसे ज्यादा जिसका इंतजार होता है वो है सीक्रेट सांता जो अपनी पोटली में गिफ्ट भरकर लाता है। हालांकि ये फिल्मी बातें हैं लेकिन बच्चों के जेहन में ये एक छाप छोड़ चुका है। हर बच्चे को लगता है कि वो अपनी विश या गिफ्ट की लिस्ट अपने तकिए के नीचे रखकर सोएगा तो सांता उसकी सारी विश पूरी कर देंगे। वहीं बड़े लोग भी इस दिन अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और ऑफिस कलिग्स को गिफ्ट देते हैं।
बहुत से ऑफिस में तो इस दिन को उत्सव के रूप में मनाया जाता है और ऑफिस के सारे कर्मचारी एक-दूसरे के सीक्रेट सांता बनते हैं। ऐसे में सबसे बड़ी टेंशन होती है बजट में अच्छा गिफ्ट खरीदना जो कई लोगों के लिए एक मुश्किल टास्क होता है। अगर आप भी किसी के लिए सस्ते में अच्छा गिफ्ट लेना चाहते हैं तो हम आपके लिए लेकर आए हैं बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए बेस्ट गिफ्ट आइडिया जो बजट फ्रेंडली होने के साथ ही चेहरे पर मुस्कान भी ले आएंगे।

पर्सनलाइज्ड गिफ्ट्स (Personalized Gifts)
पर्सनलाइज्ड गिफ्ट्स हमेशा खास माने जाते हैं। मग पर नाम, फोटो फ्रेम, की-चेन, नोटबुक या कस्टमाइज्ड कैलेंडर जैसे गिफ्ट्स दोस्तों और रिश्तेदारों के लिए बेहतरीन विकल्प हैं। यह दिखाता है कि आपने गिफ्ट चुनते वक्त सच में सोचा है साथ ही ये आपके दिल के करीब लोगों के चेहरे पर मुस्कान भी ले आएंगे।
पौधे गिफ्ट करें (Plants)
अगर आप कुछ अलग और पॉजिटिव देना चाहते हैं, तो छोटे पौधे एक शानदार विकल्प हैं। मनी प्लांट, सुक्यूलेंट या बांस का पौधा बच्चों से लेकर ऑफिस कलिग्स तक सभी को पसंद आता है। यह गिफ्ट लंबे समय तक आपकी याद भी दिलाता रहेगा कि आपका सीक्रेट सांता आपके लिए कितना सोचता है।
DIY गिफ्ट बॉक्स (Handmade Gift Box)
खुद के हाथों से बनाया गया गिफ्ट सबसे ज्यादा भावनात्मक होता है। आप एक DIY गिफ्ट बॉक्स में चॉकलेट्स, कैंडल, छोटा नोट, की-चेन या मिनी टॉय रख सकते हैं। सीक्रेट सांता के लिए यह आइडिया बजट में भी है और बेहद खास भी जो दिल से जुड़े लोगों के लिए बेस्ट है। आप इस तरह के गिफ्ट अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और ऑफिस कलिग्स को दे सकते हैं।
ब्यूटी प्रोडक्ट्स का गिफ्ट हैंपर
अगर आप किसी लड़की को या अपनी गर्लफ्रेंड के सीक्रेट सांता बनना चाहते हैं तो स्किनकेयर और ब्यूटी प्रोडक्ट्स का छोटा हैंपर एक सेफ और स्मार्ट चॉइस है। लिप बाम, फेस मास्क, हैंड क्रीम या मिनी परफ्यूम या फिर गिफ्ट हैंपर ले सकते हैं। ऐसे आइटम हर किसी को पसंद आते हैं।
म्यूजिक गिफ्ट्स (Musical Gifts)
अगर सामने वाला म्यूजिक लवर है, तो छोटे स्पीकर्स, हेडफोन, म्यूजिक थीम्ड म्यूग या म्यूजिक बॉक्स एक शानदार तोहफा बन सकता है। यह गिफ्ट खासकर युवाओं और बच्चों के लिए परफेक्ट रहता है। स्कूल गोइंग बच्चों को भी ऐसे गिफ्ट पसंद आते हैं।
टेडी बियर या खिलौने
अगर आप किसी छोटे बच्चे को गिफ्ट देना चाहते हैं तो टैडी बीयर या फिर खिलौने अच्छी चॉइस रहेंगे। इसके लिए आप ऑनलाइन शॉपिंग भी कर सकते हैं और गिफ्ट शॉप पर भी आपको अच्छे ऑप्शन मिल जाएंगे।
वॉच और ड्रेस
अगर आप फैमिली मेंबर या फिर पेरेंट्स के लिए कुछ अच्छा खरीदने का मन बना रहे हैं तो फिटनेस वॉच या आउटफिट ले सकते हैं। जब भी वो इन्हें पहनेंगे तो आपकी याद आएगी।
डेकोर आइटम
क्रिसमस पर घर सजाने की परंपरा पुरानी है, इसलिए आप इस खास दिन पर सीक्रेट सांता बन घर सजाने का सामान भी दे सकते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
