Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
Uttarkashi Cloudburst Video: धराली गांव में प्रकृति का प्रकोप! उजड़ा गांव, विनाश के 5 दिल दहलाने वाले वीडियो
Uttarkashi Cloudburst Video: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के धराली गांव में कुदरत का कहर ऐसा बरपा है कि करीब 80 प्रतिशत गांव तबाह हो गया है। दरअसल, गंगोत्री धाम के पास हर्षिल क्षेत्र में बादल फटा और वहां जल स्तर बढ़ गया। इसी वजह नाला उफान पर आया और धराली गांव में तबाही मच गई। सोशल मीडिया पर कुछ दिल दहला देने वाले वीडियो सामने आए हैं जिसमें होटल और घर पानी में बहते नजर आ रहे हैं। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भाग रहे हैं लेकिन सभी कोशिश नाकाम दिखीं और सैलाब अपने साथ सब कुछ बहा कर ले गया। जो मकान बचे हुए हैं वो सैलाब में आए मलुए में दब गए हैं।
वायरल वीडियो देख कर अंदाजा लगाया जा सकता है कि तबाही का मंजर कैसा होगा। रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच कर लोगों की मदद करने में जुट गई है। इस आपदा से मची तबाही पर प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने दुख जताया है। जो वीडियो हम दिखाने जा रहे हैं उन्हें वही लोग देखें जिनका दिल पक्का है। क्योंकि दिल दहला देने वाले वीडियो देख आप भी अपने आंसू रोक नहीं पाएंगे।

पानी की तरह बह गए मकान
उत्तरकाशी के धराली गांव में बादल फटने की वजह से जो तबाही मची है उससे कई घर बर्बाद हो गए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में देख सकते हैं कि कैसे पानी का सैलाब अपने साथ पक्के घरों व होटलों को बहाकर ले गया। जरा सोचिए कि लोगों को तो पता भी नहीं चला होगा कि उनके साथ क्या हुआ है।
80 प्रतिशत तबाह हुआ धराली गांव
इस आपदा से पहले हरा-भरा और लोगों की चहल-पहल से गूंजता धराली गांव बहुत सुंदर लगता था। मगर हर्षिल क्षेत्र में बादल फटने की वजह से नाला उफान पर आया और बढ़ते जलस्तर की चपेट में धराली गांव आ गया। आप वीडियो में देख सकते हैं कि बाढ़ के बाद पूरा गांव कैसे सपाट हो गया। दरअसल, सैलाब अपने साथ सब कुछ बहाकर ले गया।
जान बचाने की जद्दोजहद
बादल फटा और उस सैलाब में पूरा धराली गांव तबाह हो गया। सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसमें एक व्यक्ति उस सैलाब में बह गया लेकिन वो कहते हैं न कि 'जाको राखे साइयां मार सके न कोई'। ये आदमी कीचड़ के ढेर में से निकलने की कोशिश कर रहा है और अपनी जान बचाता नजर आ रहा है।
बर्बादी का ऐसा मंजर कि सब कुछ हुआ खत्म
एक स्थानीय व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर तबाही के बाद का मंजर दिखाया। उसने बताया कि सैलाब अपने साथ सब कुछ बहाकर ले गया। पहले यहां उन लोगों की मार्केट थी जहां अब सिर्फ खाली मैदान दिखाई दे रहा है। लोगों में दहशत का माहौल है।
लोगों के आए रुला देने वाले कमेंट
सोशल मीडिया पर उत्तरकाशी के धलारी गांव में मची तबाही के जो वीडियो वायरल हुए हैं उन्हें देख लोग भावुक हो गए हैं। दिल दहला देने वाले इन वीडियो पर लोगों ने कमेंट किए हैं। एक ने लिखा- कल्पना भी नहीं कर सकते कि वे किस भयावह स्थिति से गुज़र रहे हैं। दूसरे ने लिखा- जल निकासी का प्राकृतिक मार्ग अवरुद्ध या परिवर्तित है, निर्माण कंपनियों, ठेकेदारों और राज्य सरकार की घोर उदासीनता, लापरवाही और भ्रष्टाचार इसके लिए जिम्मेदार है और उसे इसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए। दुखद स्थिति।
तीसरे ने लिखा- यह दुखद घटना उत्तराखंड में चरम मौसम की घटनाओं के एक व्यापक पैटर्न का हिस्सा है, आईएमडी ने 10 अगस्त, 2025 तक भारी वर्षा जारी रहने की चेतावनी दी है, जो इस क्षेत्र के पहाड़ी इलाकों और जलवायु परिवर्तन के कारण ऐसी आपदाओं के प्रति संवेदनशीलता को उजागर करता है! चौथे ने लिखा- मानो पेड़ों को काटना बंद कर दो, नालियों के रास्ते बंद मत करो। पेड़ों ने सारी पहाड़ियाँ बर्बाद कर दी हैं। अगर तुम अब भी नहीं जागे, तो तुम्हें और भी बड़ी त्रासदी का सामना करना पड़ेगा। टीवी पर दिखाए जा रहे दृश्य हज़ारों लोगों की जान ले चुके हैं।



Click it and Unblock the Notifications
