Latest Updates
-
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि
जापान में चलते हुए खाना माना जाता है बुरा, जानें ऐसे ही जापानी अजीबो गरीब तौर तरीके के बारे में
जगह बदलने के साथ नियम भी बदल जाते हैं। ऐसा ही कुछ जापान में भी होता है। ऐसे कई चीजें होते हैं, जिन्हें हम रोजमर्रा में बेहद ही आम मानते हैं। लेकिन जापान में इन्हें करना सही नहीं माना जाता है। जापान में लोग अपने अच्छे व्यवहार के लिए जाने जाते हैं।
यहां पर कई अनोखे शिष्टाचार और नियम हैं, जिनका हर किसी को पालन करना होता है। यदि आप जापान में हैं और इन नियमों का पालन नहीं करते हैं तो यह कभी-कभी एक बड़ी समस्या बन सकती है। इसलिए यह सलाह दी जाती है कि जापान की यात्रा करने से पहले आप इन नियमों के बारे में जान लें।

आपको ये चीजें बेहद सामान्य लगे, लेकिन ये छोटी-छोटी गलतियां आप पर बहुत भारी पड़ सकती हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी ही चीजों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें जापान में करना मना माना जाता है-
ट्रेन में तेज़ आवाज़ में बात ना करें
बहुत से लोग ट्रेन में बोरियत महसूस होने पर अपना स्मार्टफोन निकाल लेते हैं, जैसे कि गेम खेलना, वीडियो देखना या दोस्तों के साथ चैट करना। विदेशों में ट्रेन में फोन पर बात करना आम बात लगती है, लेकिन जापान में इसे अच्छा नहीं माना जाता है। जापानी लोग अक्सर ट्रेनों में केवल ई-मेल और चैटिंग ऐप्स का ही इस्तेमाल करते हैं। यदि आपको फ़ोन पर बात करनी ही है, तो अपनी आवाज़ धीमी करना याद रखें।
चलते समय भोजन न करें
अक्सर हम चलते-फिरते सैंडविच या रोल खाते हैं। ऐसा करके वे अपना समय बिचाने की कोशिश करते हैं। हालांकि, जापान में यह आम नहीं है। जापान में चलते समय खाने से विशेष रूप से व्यस्त इलाकों, जैसे रेलवे स्टेशन या भीड़भाड़ वाली सड़कों पर खाने से बचना चाहिए। जापान में ऐसा माना जाता है कि इससे आप खाने का टेस्ट नहीं लेते हैं, जिसे अपमानजनक माना जा सकता है।
टिप न दें
जापान में रेस्त्रां में आपको सर्विस कितनी भी अच्छी क्यों ना मिले, जापान में कभी टिप न दें। जापान में यह आम बात नहीं है और अक्सर कंपनी की पॉलिसी के कारण वेटर आपकी टिप स्वीकार नहीं कर पाते हैं। यदि आपको टिप जार लेबल वाला जार मिलता है तो ही आप टिप दे सकते हैं, अन्यथा यह वर्जित है।
परफ्यूम का इस्तेमाल कम ही करें
जापान में लोगों में सुगंध के प्रति अत्यधिक संवेदनशीलता होती है और इसलिए कुछ जापानी लोग तेज़ सुगंध को भी अपमानजनक मान सकते हैं। यहां पर लोग ऐसे फ्रेगरेंस का इस्तेमाल करते हैं, जिसमें किसी गंध का अभाव हो। जापान में स्थानीय ब्रांड मुख्य रूप से ऐसी सुगंध पेश करते हैं जो स्वच्छता की भावना पैदा करती है और हाल ही में धोए गए शरीर, बालों और धुले हुए कपड़ों की ताजगी से मिलती जुलती हो।
पब्लिक टॉयलेट में जूते पहनकर ना जाएं
जापान में किसी के घर में प्रवेश करने से पहले अपने जूते उतारने की प्रथा है। जापान में शौचालय को छोड़कर पूरा घर साफ होने की श्रेणी में आता है। यहां पर मेहमानों को अपने बाहरी जूते बरामदे से बाथरूम तक ले जाने से बचने के लिए जापानियों ने टॉयलेट एरिया के लिए विशेष चप्पलें पेश की हैं। ये टॉयलेट चप्पलें घरों, रेस्तरां और होटलों में पाई जा सकती हैं। इसलिए, पब्लिक टॉयलेट में भी बाहरी जूते पहनकर नहीं जाना चाहिए।
बोलते समय दूसरों को बीच में ना रोकें
जापान में लोग बोलने से ज्यादा सुनने को अधिक महत्व देते हैं। इसलिए, यहां पर किसी को बोलते समय उसे बीच में रोकना असभ्य माना जाता है। अगर आप यहां पर हैं तो बोलने के लिए अपनी बारी का इंतजार करना जरूरी है।
आवाज माना जाता है अच्छा
बहुत से लोग खाना खाते हुए आवाज करते हैं जिसे ज्यादातर जगहों पर खराब माना जाता है, लेकिन जापान में ऐसा नहीं है। यहां पर अगर कोई व्यक्ति आवाज करके सूप पी रहा या नूडल्स खा रहा है, तो उसे बुरा नहीं माना जाता।



Click it and Unblock the Notifications
