Latest Updates
-
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन
कंडोम, अंगूर, आलू भुजिया, 31 दिसंबर की रात को Swiggy पर क्या-क्या लोगों ने ऑर्डर किया
31 दिसंबर की रात पूरे देश में नए साल का जश्न धूमधाम से मनाया गया। इस खास मौके पर भारत में रिकॉर्ड तोड़ ऑनलाइन शॉपिंग हुई। स्पीड-डिलीवरी स्टार्टअप्स जैसे स्विगी इंस्टामार्ट, ब्लिंकिट और बिगबास्केट ने यूजर्स के दिलचस्प ऑर्डर्स को सोशल मीडिया पर लाइव पोस्ट किया। इन ऑर्डर्स ने दिखाया कि भारतीयों ने अपनी पार्टियों को यादगार बनाने के लिए क्या-क्या मंगवाया।
अंगूर, चिप्स, कोल्ड ड्रिंक्स, कंडोम से लेकर हैंड्कफ और पार्टी प्रॉप्स तक, हर चीज़ ने नया साल मनाने की तैयारियों में जगह बनाई। क्विक डिलीवरी सेवाओं ने इस साल उम्मीदों से कहीं बेहतर प्रदर्शन किया और मिंटो में लाखों ऑर्डर्स डिलीवर किए। 2025 के स्वागत के लिए देशभर में लोगों ने अपनी खरीदारी से दिखाया कि कैसे छोटी-छोटी चीजें भी बड़ी खुशियों का हिस्सा बन सकती हैं। यह ट्रेंड भारत में ऑनलाइन शॉपिंग की बढ़ती लोकप्रियता को भी दर्शाता है।

आलू भुजिया की रही ज्यादा डिमांड
31 दिसंबर की रात Blinkit ने 8 बजे तक 2.3 लाख आलू भुजिया पैकेट डिलीवर किए, जबकि Swiggy Instamart पर प्रति मिनट 853 चिप्स ऑर्डर हुए। टॉप 5 आइटम्स में दूध, चॉकलेट, अंगूर, पनीर और चिप्स शामिल रहे। Swiggy Instamart के को-फाउंडर फणी किशन ने इसे लेकर पोस्ट साझा किया।
ठंड में भी आइस पैकेट की हुई खूब डिमांड
Blinkit पर रात 8 बजे तक 6,834 बर्फ के पैकेट ऑर्डर हुए, जबकि BigBasket पर 1290% की वृद्धि देखी गई। Swiggy Instamart के फाउंडर फणी किशन ने ट्वीट किया, "रात 7:41 पर हर मिनट 119 किलो बर्फ डिलीवर हो रही थी," यह नए साल के जश्न की उत्सुकता दर्शाता है।
अचानक से अंगूर की बढ़ी डिमांड ने आश्चर्य में डाला
Blinkit के CEO अलबिंदर ढींडसा ने नए साल की पूर्व संध्या पर अंगूर की बढ़ती डिमांड पर आश्चर्य जताया। उन्होंने लिखा, "अंगूर को लेकर अचानक इतनी दीवानगी क्यों है?" सोशल मीडिया यूजर्स ने समझाया कि नए साल की पूर्व संध्या पर 12 अंगूर खाना और इच्छा करना एक पुरानी परंपरा है, जिसे मॉडर्न फैमिली सिटकॉम में सोफिया वेरगारा उर्फ ग्लोरिया द्वारा निभाए गए दृश्य ने लोकप्रिय बना दिया।
Running chart of different NYE party items like chips, soda, condom, etc till 7 PM today!
— Albinder Dhindsa (@albinder) December 31, 2024
Got grapes added in this list as well 😂 pic.twitter.com/mj8e84vwnP
पार्टी डिस्पोजेबल की हुई खूब मांग
नए साल की पार्टी की तैयारियों के बीच BigBasket ने डिस्पोजेबल कप-प्लेट की बिक्री में 325% और नॉन-अल्कोहलिक ड्रिंक्स में 552% की वृद्धि दर्ज की। ये आंकड़े दिखाते हैं कि लोगों ने पार्टी को आसान और खास बनाने के लिए बड़े पैमाने पर खरीदारी की।
कंडोम ने रिकॉर्ड तोडे
31 दिसंबर को कंडोम की बिक्री ने नए रिकॉर्ड बनाए। Swiggy Instamart ने दोपहर तक 4,779 पैकेट डिलीवर किए, जबकि Blinkit ने रात तक 1.2 लाख पैकेट डिलीवर किए। सबसे ज्यादा चॉकलेट फ्लेवर (39%) पसंद किया गया, इसके बाद स्ट्रॉबेरी (31%) और बबलगम (19%) रहे। Blinkit के CEO अलबिंदर ढींडसा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस दिलचस्प आंकड़े को साझा किया।
https://t.co/ookPgwMqg3 pic.twitter.com/oUViC73eGS
— Albinder Dhindsa (@albinder) December 31, 2024
ब्लाइंडफोल्ड और हैंडकफ्स जैसी अनोखी चीजों की भी हुई डिमांड
नए साल की रात कुछ अनोखे ऑर्डर्स भी देखने को मिले। Swiggy Instamart पर एक ग्राहक ने ब्लाइंडफोल्ड और हैंडकफ्स ऑर्डर किए, जबकि Blinkit पर पुरुषों के अंडरवियर की डिमांड हुई। ये दिलचस्प ऑर्डर्स साफ दिखाते हैं कि भारत में पार्टी मूड पूरी तरह ऑन था!
नींबू और इनो भी हुए खूब ऑर्डर
Blinkit के CEO अलबिंदर ढींडसा ने नींबू और इनो की बढ़ती डिमांड पर ग्राफ पोस्ट किया। उन्होंने बताया कि 2,434 इनो पैकेट डिलीवरी के लिए जा रहे हैं। यह ट्रेंड दिखाता है कि पार्टी की मस्ती के बीच लोगों को हैंगऑवर और रिलेक्सेशन का भी ख्याल रख रहे थे।



Click it and Unblock the Notifications
