Latest Updates
-
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं
दुनियाभर में इन देशों में Condoms पर लगी है रोक, जानें इसकी वजह
Countries Where Condoms are Banned : वैसे तो दुनियाभर के लगभग हर देश में सेफ सेक्स और फैमिली प्लानिंग के लिए कंडोम को सबसे सुरक्षित विकल्प माना जाता है। कई देश तो जनसंख्या वृद्धि को नियंत्रित करने के लिए कंडोम के इस्तेमाल करने पर प्रचार भी करते हैं। वहीं कुछ देश ऐसे भी हैं जहां कंडोम का इस्तेमाल करने पर पूरी तरह से पाबंदी लगी हुई है।
इनमें से कुछ देशों में कंडोम के इस्तेमाल को अपराध माना गया है। आइए जानते हैं दुनिया के वो कौनसे देश हैं, जहां कंडोम के इस्तेमाल को पूरी तरह से पाबंदी लगा दी गई है।

अफगानिस्तान
अफगानिस्तान में कंडोम का इस्तेमाल पूरी तरह से बैन है। यहां कंडोम बेचना और उसके इस्तेमाल को अपराध माना गया है। तालिबान के सख्त कानूनों में ये विशेष रूप से प्रतिबंधित है। दरअसल तालिबान 2020 से अफगानिस्तान में शासन कर रहा है। इस प्रतिबंध के पीछे धार्मिक मान्यताओं को वजह बताई जाती है।
उत्तर कोरिया
उत्तर कोरिया में जन्मदर बढ़ाने के उद्देश्य से तानाशाह किम जोन ऊन ने कंडोम पर प्रतिबंध लगाया हुआ है लेकिन यहां इसे रखना और इसका उपयोग करना गैरकानूनी नहीं है। इसकी बिक्री पर बैन जरूर है।
फिलिपीन्स
फिलिपीन्स में कंडोम का सबसे कम इस्तेमाल होता है। यहां भी सांस्कृतिक तौर पर कंडोम प्रतिबंधित है। यहां कट्टरपंथी ईसाई मान्यताएं भी कंडोम और गर्भनिरोधक प्रयासों का विरोध करती है।
नाइजीरिया
अफ्रीका के नाइजीरिया में भी कंडोम पर बैन है। यहां कंडोम का प्रचार करना भी गैरकानूनी माना जाता है। यहां कंडोम का उपयोग अनैतिक और अव्यवहारिक माना जाता है। लेकिन धीरे-धीरे इस देश में कंडोम का इस्तेमाल को लेकर क्रांति आ रही है।
इंडोनेशिया
इंडोनेशिया की गिनती भी उन देशों में होती है, जहां कंडोम पर प्रतिबंध है। इंडोनेशिया मुस्लिम बहुल देश है। इसलिए धार्मिक मान्यताओं की वजह से इस देश में भी कंडोम पर यहां प्रतिबंध लगा है।



Click it and Unblock the Notifications
