Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
अपनी ही बेटी के शव से इस बाप ने किया ये काम, सुनकर ही पीट लेंगे माथा
इस दुनिया में आए दिन अजीबोगरीब और हैरान कर देने वाली घटनाएं होती रहती हैं। सोशल मीडिया के ज़माने में ऐसी घटनाएं बेहद जल्दी वायरल भी हो जाती हैं। पिछले हफ्ते चीन में हुई एक ऐसी ही घटना ने सभी को हैरान कर दिया है। एक चीनी जोड़े पर अपनी 16 वर्षीय बेटी का शव बेचने का आरोप लगाया गया है। लड़की के शव को कथित तौर पर 'भूतिया दुल्हन' के रूप में बेचा गया था। दंपति ने इस मृत लड़की को गोद लिया था और उसका पालन-पोषण किया था। लड़की की मौत का कारण आत्महत्या बताया जा रहा है।
घटना की सूचना पुलिस को दिए जाने के बाद, अधिकारियों ने जांच में पाया कि दंपति के पास 66,000 युआन (लगभग 7.88 लाख रुपये) थे। हालांकि पुलिस ने अभी मामला दर्ज करने से इनकार कर दिया है।

मामले का विवरण पूर्वी चीन के शेडोंग प्रांत के सुन नामक व्यक्ति ने कहा कि उनकी बेटी ज़ियाडान ने अपने दत्तक माता-पिता से लंबे समय तक भावनात्मक शोषण झेलने के बाद पिछले दिसंबर में अपने नौवीं मंजिल के अपार्टमेंट से कूदकर आत्महत्या कर ली।
सुन ने कहा कि उन्होंने और उनकी पत्नी ने 2006 में ज़ियाडान को गोद के लिए दे दिया था क्योंकि उनके पहले से ही जुड़वाँ बच्चे थे और वे उसका पालन-पोषण नहीं कर सकते थे। सुन और उनकी पत्नी समय समय पर जियाडान से मिलने रिश्तेदार के तौर पर आते थे। उनके अनुसार गोद लेने वाले दत्तक माता पिता ने ही ज़ियाडान का शोषण किया, जिसके कारण उसे यह कदम उठाना पड़ा।
शवों की बिक्री
सुन ने आरोप लगाया कि उसके दत्तक माता-पिता ने उसकी मृत्यु के बाद ज़ियाडान की शादी झांग नाम के एक युवक से कर दी, और बदले में उसके माता-पिता से 66,000-युआन (7.75 लाख रुपये) दुल्हन (शव) की कीमत प्राप्त की।
चीन की भूतिया शादियाँ
चीन में भूत विवाह का इतिहास तकरीबन 3,000 साल पुराना है और अभी भी कुछ अविकसित ग्रामीण क्षेत्रों में यह प्रथा प्रचलित है। एक प्राचीन चीनी परंपरा में कहा गया है कि जो व्यक्ति अविवाहित मरता है, उसे ऊपरी दुनिया में आशीर्वाद नहीं मिलेगा और उसे अविवाहित मरने वाले अन्य लोगों के साथ ही रहना होगा। इसलिए पहले से मृत व्यक्ति की शादी हाल ही में मृत लड़की से कर दी जाती है और दोनों के शव साथ दफनाए जाते है।
पारंपरिक चीनी शादियों की तरह, इस भूतिया विवाह के परिवार दुल्हन और दहेज दोनों का आदान-प्रदान करते हैं और शादी के माध्यम से एक-दूसरे को रिश्तेदार मानते हैं। एक दर्शक ने इसे "प्यार के नाम पर भूतिया शादियों को मृत और आधुनिक सभ्यता का अपमान बताया।"
भूत विवाह से उत्पन्न हुई समस्या
इस प्रथा ने युवा महिलाओं की लाशों या हड्डियों की राख को चुराने जैसे अपराधों को जन्म दिया है, जिन्हें बाद में मृत व्यक्ति को "दुल्हन" के रूप में बेच दिया जाता है। सुन ने कहा कि दत्तक माता पिता द्वारा शादी समारोह को पूरा करने के लिए ज़ियाडान के शव को झांग के साथ दफनाया गया था। सुन ने पुलिस से घरेलू हिंसा और शवों के अपमान के लिए पालक माता-पिता को दंडित करने को कहा।
कोई सज़ा नहीं
हालाँकि, शंघाई मॉर्निंग पोस्ट के अनुसार, मृत व्यक्ति के माता-पिता से ज़ियाडेन के दत्तक माता-पिता को 66,000 युआन के धन हस्तांतरण के सबूत होने के बावजूद, पुलिस को अपराध का कोई सबूत नहीं मिला। वहीं जांच अधिकारियों का कहना है कि भूत विवाह में शामिल लोगों को सजा देने का कोई कानूनी आधार है ही नहीं।
चीनी कानून के तहत भूत विवाह की व्यवस्था करना कोई अपराध नहीं है, और पिछले समान मामलों में केवल चोरी करने और लाशों को क्षत-विक्षत करने जैसे अन्य कानूनों को तोड़ने के लिए सजा हुई है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
