Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
शादी में वरमाला डालने के लिए दुल्हा-दुल्हन ने किया बांस की स्टिक का इस्तेमाल
कोरोनावायरस महामारी ने दुनिया भर में लोगों के जीने का अंदाज ही बदलकर रख दिया है। आज के समय में कोरोना संक्रमण के कारण अधिकतर लोग अपने प्लॉन्स को कैंसिल कर रहे हैं या उन्हें पोस्टपोन कर रहे हैं। हालांकि, कुछ लोग अभी भी क्रिएटिव तरीके खोजने में कामयाब रहे हैं ताकि महामारी उनकी योजनाओं को खराब न करें। समारोह में पीपीई किट पहनने से लेकर ऑनलाइन ज़ूम शादियों तक, लोग अपने प्लॉन्स को पूरा करने के साथ-साथ कोविड-19 दिशानिर्देशों का पालन कर रहे हैं।

हाल ही में ऐसा एक मामला और सामने आया। जिसमें शादी समारोह में वरमाला का आदान-प्रदान करने के लिए एक दूल्हा और दुल्हन का बांस की डंडियों का उपयोग किया गया। इस जयमाला की रस्म का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। 19 सेकंड की क्लिप को आईपीएस अधिकारी दीपांशु काबरा ने ट्विटर पर शेयर किया।
“जुगाड़ इवेंट मैनेजरों को यह पता लगाना है कि कोरोना के समय में भारत में शादियों को सफलतापूर्वक आयोजित करना है,“ काबरा ने वीडियो को यह कैप्शन दिया। वीडियो में, दूल्हा और दुल्हन को चेहरे पर मास्क को देख जा सकता है। साथ ही वे दोनों शारीरिक दूरी बनाए रखने के लिए अपनी वरमाला का आदान-प्रदान करने के लिए बांस की छड़ियों का उपयोग करते हैं।
कथित तौर पर शादी का कार्यक्रम 30 अप्रैल को बिहार के उत्तरी बेगूसराय जिले में हुआ था।वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और इसे 10,800 से अधिक बार देखा गया। जबकि कुछ लोगों को दुल्हा-दुल्हन का यह वरमाला के आदान-प्रदान का यह तरीका बेहद पसंद आया तो कुछ लोगों ने शादी को स्थगित नहीं करने के लिए कपल्स की आलोचना भी की।
एक यूजर ने कहा, “खतरों के खिलाड़ी - जान जाए तो जाए- लेकिन शदी हो जाए।“ एक अन्य ने लिखा, “इस सब की क्या आवश्यकता है, या तो इसे स्थगित कर दें या इसे सरल तरीके से धूमधाम से करें।“
एक तीसरे यूजर ने मजाक में कहा, “शादी करके अपने-अपने घर गए होंगे दोनों।“ वहीं एक और यूजर ने पोस्ट किया, “मतलब शादी से होगी ही, चाहे जुगाड़ लगाकर ही क्यू ना हो।“



Click it and Unblock the Notifications
