Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Cricket World Cup 2023: विदेशी क्रिकेटर्स जिनपे फ़िदा हो गयीं भारतीय लड़की
Foriegn Cricketers with Indian Wives: क्रिकेट की लोकप्रियता ऐसी है और इसके चाहने वाले इतने हैं कि इनसे जुडी तरह तरह की दिलचस्प बातें देखने को मिलती हैं। क्रिकेट दो लवर्स के बीच क्यूपिड का काम भी कर देता है। जी हाँ, ऐसे बहुत सारे प्रेमी जोड़े मिलेंगे जिनके बीच रिश्ता क्रिकेट की वजह से हुआ।
भारत में क्रिकेट की लोकप्रियता तो अलग ही लेवल पर है और यहां की लड़कियों के दिलों में क्रिकेट प्लेयर्स के लिए स्पेशल जगह है। आज हम आपको बताते हैं कि वो कौन से विदेशी क्रिकेट प्लेयर्स हैं जिन्होंने किसी इंडियन लड़की का दिल जीत लिया और फिर घर भी बसाया।
Glenn Turner and Dame Sukhinder Kaur Gill Turner:
न्यूजीलैंड के सबसे मशहूर क्रिकेटर्स में से एक ग्लेन टर्नर की बल्लेबाजी पर भारत की सुखिंदर कौर अपना दिल हार बैठीं और फिर 1973 में दोनों ने शादी कर ली। अब सुखिंदर कौर, सुखिंदर टर्नर के नाम से जानी जाती हैं। कमाल की बात ये है कि सुखिंदर कौर न्यूजीलैंड की सबसे सफलतम राजनेताओं में से एक बनीं।
Shaun Tait and Mashoom Singha:

ऑस्ट्रेलिया के मशहूर क्रिकेटर शॉन टेट को भी एक भारतीय लड़की पसंद आ गयी। माशूम सिंघा मुंबई में एक रैंप मॉडल हैं और इनका जलवा देख शॉन को मोहब्बत हो गयी। कई महीनों तक डेटिंग करने के बाद दोनों ने 2014 में विवाह कर लिया। विवाह सेरेमनी में युवराज सिंह और जहीर खान ने भी शिरकत की थी।
Shoaib Malik and Sania Mirza:
पाकिस्तान के क्रिकेटर शोएब मलिक और भारत की टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्ज़ा की मोहब्बत को परवान चढ़ते दोनों देशों के लोगों ने देखा। कुछ मुश्किलें भी आईं लेकिन शोएब ने अपनी नम्रता बरक़रार रखा, और इश्क की गाड़ी चलती रही और फिर दोनों ने शादी कर ली। शादी के बाद भी सानिया मिर्ज़ा ने भारतीय नागरिकता नहीं छोड़ी है। दोनों की जोडी एक मिसाल है।
Muttiah Muralitharan and Madhimalar Ramamurthy:

श्रीलंका के सबसे लोकप्रिय गेंदबाज मुथैया मुरलिथरण की स्पिन पर चेन्नई की मधिमलर रामामुर्थी का दिल स्लिप कर गया और इन दोनों ने 2005 में शादी कर ली। 2006 में ही इनको एक बेटा भी हो गया। आज ये जोडी बहुत खुश है और भारत और श्रीलंका के बीच रिश्ते को मजबूत करने के तौर पर भी देखी जाती है।
Zaheer Abbas and Rita Luthra:
1980 में पकिस्तान के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक जाहिर अब्बास की मुलाक़ात भारतीय रीता से लन्दन में हुई। रीता इन्टेरीयर डिज़ाइनर थी और इनको क्रिकेट पसंद था, जहिर लोकप्रिय बल्लेबाज थे, बस इश्क हो गया और इन्होंने 1988 में शादी कर ली। रीता ने इस्लाम कबूल कर लिया और नाम रीता से समीना अब्बास हो गया। दोनों अब कराची में रहते हैं।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
