Latest Updates
-
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं
दुनिया के सबसे अमीर खिलाड़ियों में से एक है रोनाल्डो, करोड़ों की गाड़ियों में घूमने का रखते है शौक
Happy Birthday Cristiano Ronaldo Net worth: दुनिया के सबसे बेहतरीन और अमीर फुटबॉलर्स में से एक पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो आज (5 फरवरी 2024) अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं।
विश्व के दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो अपने परफॉर्मेंस के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। रोनाल्डो पुर्तगाल के बेहतरीन प्लेयर हैं। वे सउदी प्री लीग के क्लब अल नसर के कप्तान भी हैं। इस मौके पर एक नजर डालते हैं उनके कार कलेक्शन से लेकर लग्जरी लाइफस्टाइल पर..

रोनाल्डो की नेटवर्थ
फोर्ब्स की रिपोर्ट के अनुसार-रोनाल्डो ने 2022 में 907 करोड़ कमाए। साल 2020 में रोनाल्डो की कुल कमाई 7895 करोड़ के पार पहुंच गई थी। रोनाल्डो दुनिया के तीसरे सबसे अमीर स्पोर्ट्समैन हैं, साथ ही चौथे सबसे अमीर सेलिब्रिटी। गौरतलब है कि रोनाल्डो अपने करियर में 800 से ज्यादा गोल कर चुके हैं। इस दौरान वे क्लब और अपने देश के लिए खेले हैं।
इंस्टाग्राम से करते हैं करोड़ों की कमाई
क्रिस्टियानो रोनाल्डो इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलोअर्स वाले शख्स हैं। 61.8 करोड़ से ज्यादा यूजर्स फॉलो करते हैं। रोनाल्डो इंस्टाग्राम के एक पोस्ट से लगभग 17 करोड़ रुपये की कमाई करते हैं. यह मैनचेस्टर यूनाईटेड द्वारा दी जाने फीस से तीन गुना ज्यादा है।

कार कलेक्शन
रोनाल्डो के पास दुनिया की सबसे महंगी कारें हैं। उनके पास फेरारी, बुगाटी, लैम्बोर्गिनी, रोल्स रॉयस और बेंटली समेत तमाम महंगी गाड़ियां हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक रोनाल्डो के पास दो रोल्स रॉयस कारें हैं। इसमें एक कार की कीमत करीब 7 करोड़ रुपए है।

आलीशान मेंशन में रहते हैं रोनाल्डो
रोनाल्डो का ये मेंशन स्पेन के मेड्रिड में है, जिसकी कीमत 4.8 मिलियन पाउंड (करीब 50 करोड़ रुपए) बताई जाती है। ये स्टार फुटबॉलर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अक्सर अपने मकान के फोटोज शेयर करता रहता है। इतना आलीशान है रोनाल्डो का आशियाना... - रोनाल्डो का ये मेंशन स्पेन की राजधानी मेड्रिड के 'पोजुलो डी एलारकोन' इलाके में है। रोनाल्डो का ये मेंशन स्पेन की राजधानी मेड्रिड के 'पोजुलो डी एलारकोन' इलाके में है। जो कि करीब 8600 फुट के एरिया में बना हुआ है और इसमें 7 बेडरूम और 8 बाथरूम भी हैं। इसके अलावा रोनाल्डो के पास मैनहट्टन में ट्रम्प टॉवर के एक अपार्टमेंट से लेकर 6.2 मिलियन डॉलर मूल्य के ला फिनका में एक लग्जरी विला और कई तरह के अपार्टमेंट हैं।
प्राइवेट जेट और यॉट के मालिक
क्रिस्टियानो रोनाल्डो के पास एक प्राइवेट जेट भी है, जिसकी कीमत लगभग 207 करोड़ रुपये है। इनका प्राइवेट जेट पूरी तरह से मॉर्डन चीजों से लैस है। इसमें लगभग 10 लोग आराम से बैठ सकते हैं। इसके अलावा उनका एक प्राइवेट क्रूज यानी यॉट भी है। जिसकी कीमत 1 अरब के आसपास बताई जाती है।



Click it and Unblock the Notifications
