Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
Cross Border Marriage: सीमा हैदर के बाद कराची की अमीना बनी भारत की बहू, ऑनलाइन किया निकाह
Pakistani Girl Married to Indian Man : पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। सीमा ग्रेटर नोएडा के सचिन मीणा से शादी कर ली है। वहीं भारत से पाकिस्तान गई अंजू ने पाकिस्तान के नसरुल्लाह से शादी रचा ली। इन्हीं खबरों के बीच एक और पाकिस्तानी महिला ने परिवार की रजामंदी के साथ भारत के एक युवक से ऑनलाइन निकाह कबूल किया।
जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान की दुल्हन और राजस्थान के दूल्हे ने ऑनलाइन निकाह कर लिया। शादी की सभी रस्में वर्चुअली निभाई गईं! यह खास ऑनलाइन निकाह बुधवार को जोधपुर में हुआ। एक काजी ने शादी संपन्न कराई। कराची में मौजूद दुल्हन और राजस्थान में बैठे दूल्हे ने "क़बूल है" कहा।

नहीं मिला वीजा तो ऑनलाइन हुआ निकाह
जानकारी के मुताबिक, राजस्थान के जोधपुर में ठेकेदार मोहम्मद अफजल रहते हैं। उनके छोटे बेटे अरबाज की पाकिस्तानी महिला अमीना से शादी तय हुई। 2 अगस्त, बुधवार को निकाह की तारीख तय हुई। पहले शादी कराची में होने वाली थी, लेकिन वीजा नहीं मिल पाया। जिसके चलते बाद में दोनों परिवारों ने ऑनलाइन ही निकाह का फैसला किया। दोनों परिवार वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए जुड़े रहे। इस अनोखी शादी में अरबाज और अमीना के सभी परिवार वाले मौजूद थे। निकाह की सारी रस्में ऑनलाइन निभाई गईं। कार्यक्रम स्थल पर लैपटॉप के साथ दो बड़ी एलईडी स्क्रीन भी लगाई गई थीं। अफजल ने कहा कि समारोह साधारण तरीके से आयोजित किया गया। इसके बावजूद यह एक वर्जुअल शादी थी। अरबाज अपनी बारात लेकर शादी वाली जगह पर पहुंचे थे। भारत और पाकिस्तान दोनों देशों के काजी निकाह में मौजूद थे। अमीना ने कराची से 'कबूल है' कहा और शादी को मंजूरी दे दी।
निकाहनामे के साथ अप्लाई करेंगे वीजा
दूल्हे के पिता मोहम्मद अफजल ने बताया कि दुल्हन अमीना पाकिस्तान से जोधपुर आएगी। उन्होंने कहा, "वहां की लड़कियां और उनका परिवार भी जोधपुर में शादी करना चाहते हैं। पाकिस्तान में हमारे रिश्तेदार भी हैं। अब हम वीजा की तैयारी करेंगे। हमारे जैसे सामान्य परिवारों के लिए ऑनलाइन शादी करना सुविधाजनक है क्योंकि इसमें खर्च भी कम होता है। अगर हम निकाहनामे (विवाह प्रमाण पत्र) के साथ वीजा के लिए आवेदन करते हैं तो यह आसानी से मिल जाएगा।"
पाक के रसूखदार परिवार से ताल्लुक रखती है अमीना
अरबाज राजस्थान के जोधपुर शहर के रहने वाले हैं। उनका परिवार पाकिस्तान में अमीना के परिवार से जुड़ा है। कहा जा रहा है कि उनके परिवार के एक सदस्य की पहले से ही पड़ोसी देश की लड़की से शादी हो चुकी है। कराची में अमीना का परिवार काफी रसूख वाला है।



Click it and Unblock the Notifications